ऋषिकेश
हिन्दू पवित्र तीर्थस्थल / From Wikipedia, the free encyclopedia
[1]हृषीकेश (तद्भव: ऋषिकेश) भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के देहरादून ज़िले में देहरादून के निकट एक नगर है। यह गंगा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है और हिन्दुओं हेतु एक तीर्थस्थल है, जहाँ प्राचीन सन्त उच्च ज्ञानान्वेषण में यहाँ ध्यान करते थे।यहां पर त्रिवेणी घाट के निकट तारा मंदिर में 6500 किलो का घंटा भी स्थित है।[2][3] नदी के किनारे कई मन्दिर और आश्रम बने हुए हैं।[4]
हृषीकेश ऋषिकेश | |
---|---|
नगर | |
ऊपर से दक्षिणावर्त : त्र्यम्बकेश्वर मन्दिर, मुनि की रेती, परमार्थ निकेतन, राम झूला, एम्स, त्रिवेणी घाट पर आरती तथा गंगा तट पर शिव मूर्ति। मायाकुंड तथा निकट तारा मंदिर | |
उपनाम: योगनगरी | |
निर्देशांक: 30°06′30″N 78°17′50″E | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तराखण्ड |
जनपद | देहरादून |
नगरपालिका | १९५२ |
नाम स्रोत | भगवान हृषीकेश |
शासन | |
• प्रणाली | मेयर-काउन्सिल |
• सभा | ऋषिकेश नगर निगम |
क्षेत्र | ११.५ किमी2 (4.4 वर्गमील) |
ऊँचाई | ३७२ मी (1,220 फीट) |
जनसंख्या (२०११) | |
• कुल | १०२,१३८ (महानगरीय क्षेत्र) |
• दर्जा | ७वां |
• घनत्व | ८,८५१ किमी2 (22,920 वर्गमील) |
• पुरुष | ५४,४४६ |
• महिलाएं | ४७,६७२ |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | हिन्दी संस्कृत |
• अन्य | गढ़वाली |
समय मण्डल | आइएसटी (यूटीसी+५:३०) |
पिन कोड | २४९२०१ |
टेलीफोन कोड | +९१-१३५ |
वाहन पंजीकरण | यूके-१४ |
साक्षरता दर (२०११) | ८६.८६% |
• पुरुष | ९२.२१% |
• महिला | ८०.७८% |
• रैंक | २ |
लिंगानुपात (२०११) | ८७५ ♀ / १००० ♂ |
इसे "गढ़वाल हिमालय का प्रवेश द्वार" और "विश्व की योगनगरी" के रूप में जाना जाता है।[5] नगर ने 1999 से मार्च के पहले सप्ताह में वार्षिक "अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव" की आतिथ्य की है।[6][7] हृषीकेश एक शाकाहारी और मद्यमुक्त नगर है।[8]
टिहरी बाँध केवल 86 किमी दूर है और उत्तरकाशी, एक लोकप्रिय योग स्थल है, जो गंगोत्री के मार्ग में 170 किमी की पर्वतोर्ध्व पर स्थित है। हृषीकेश छोटा चार धाम तीर्थ स्थानों जैसे बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री और हरसिल, चोपता, औली जैसे हिमालयी पर्यटन स्थलों की यात्रा हेतु प्रारम्भिक बिन्दु है और शिविरवास और भव्य हिमालय के मनोरम दृश्यों हेतु डोडीताल, दयारा बुग्याल, केदारकण्ठ, हर की दून घाटी जैसे प्रसिद्ध ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन पदयात्रा गन्तव्य हैं।
सितम्बर 2015 में, भारतीय पर्यटन मन्त्री महेश शर्मा ने घोषणा की कि हृषीकेश और हरिद्वार पहले "जुड़वाँ राष्ट्रीय विरासत नगर" होंगे। [9] 2021 तक, हृषीकेश की कुल जनसंख्या 322,825 है, जिसमें नगर और इसके निकट के 93 ग्राम अन्तर्गत हैं।[10]