इराक़
मध्य-पूर्व एशिया में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
इराक़ मध्य-पूर्व एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है जहाँ के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान (कुर्दिस्तान प्रांत (ईरान)) अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। दजला नदी और फरात इसकी दो प्रमुख नदियाँ हैं जो इसके इतिहास को ५००० वर्ष पीछे ले जाती हैं। इसके दोआबे में ही मेसोपोटामिया की सभ्यता का उदय हुआ था।
इराक गणराज्य جمهورية العراق जम्हूरिया-अल-ईराकिया |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: الله أكبر (अरबी) "Allahu Akbar" (अनुवाद) "अल्लाह हो अकबर" |
||||||
राष्ट्रगान: अरदुलफ़ुरतैनी वतन | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | बगदाद 33°20′N 44°26′E | |||||
राजभाषा(एँ) | अरबी भाषा, कुर्दिश | |||||
धर्म | इस्लाम(94%), इसाई(4–5%), मंडियन & यज़ीदी (<1%) | |||||
निवासी | इराकी | |||||
सरकार | विकासशील संसदीय गणतंत्र | |||||
- | राष्ट्रपति | बरहम सालिह | ||||
- | प्रधानमंत्री | [मुस्तफा अल कदीमी] | ||||
स्वतंत्रता | ||||||
- | ओटोमन साम्राज्य से | १ अक्टूबर १९१९ | ||||
- | यूनाइटेड किंगडम से | ३ अक्टूबर १९३२ | ||||
- | गणतंत्र | १४ जुलाई १९५८ | ||||
- | वर्तमान संविधान | १५ अक्टूबर २००५ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ४३८,३१७ km2 (५८ वां) | ||||
- | जल (%) | १.१ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००९ जनगणना | ३१,२३४,००० (३९ वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००९ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $११४.१५१ बिलियन (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $३,६५५ (-) | ||||
मुद्रा | इराकी दीनार (IQD) | |||||
समय मण्डल | GMT+३ (यू॰टी॰सी॰+३) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰+३) | ||||
दूरभाष कूट | ९६४ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .iq | |||||
1. | कुर्द Ey Reqîb को राष्ट्रगान के तौर पे इस्तेमाल करते हैं। | |||||
2. | इराकी कुर्दिस्तान की राजधानी अर्बिल है। | |||||
3. | अरबी और कुर्द इराकी सरकार की आधिकारिक भाषा है। आर्टिकल ४ के अनुसार, इराकी सविंधान खंड ४ के अनुसार, एसिरियन (सिरियाक) (एरामिक भाषा कि एक बोली) और इराकी तुर्कमान (तुर्क भाषा कि एक बोली) भाषा उन क्षेत्रों की आधिकारिक भाषा है जहाँ के संबधित जनसंख्या उस क्षेत्र में सबसे ज्यादा रहते हैं। | |||||
4. | सीआईए वर्ल्ड फैक्टबुक |
इराक़ के इतिहास में असीरिया के पतन के बाद विदेशी शक्तियों का प्रभुत्व रहा है। ईसापूर्व छठी सदी के बाद से फ़ारसी शासन में रहने के बाद (सातवीं सदी तक) इसपर अरबों का प्रभुत्व बना। अरब शासन के समय यहाँ इस्लाम धर्म आया और बगदाद अब्बासी खिलाफत की राजधानी रहा। तेरहवीं सदी में मंगोल आक्रमण से बगदाद का पतन हो गया और उसके बाद की अराजकता के वर्षों बाद तुर्कों (उस्मानी साम्राज्य) का प्रभुत्व यहाँ पर बन गया २००३ से दिसम्बर २०११ तक अमेरिका के नेतृत्व में नैटो की सेना की यहाँ उपस्थिति बनी हुई थी जिसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है।
राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहाँ की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को सांवैधानिक दर्जा मिला है।