आइसलैण्ड
उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
आइसलैंड (आइस्लैंडिक : Ísland), आधिकारिक रूप से आइसलैंड गणराज्य (आइस्लैंडिक: Lýðveldið Ísland) उत्तर पश्चिमी यूरोप में, उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड, फ़रो द्वीप समूह, और नार्वे के मध्य बसा एक नार्डिक द्विपीय देश है। आइसलैण्ड का क्षेत्रफल लगभग १,०३,००० किमी२ है और अनुमानित जनसंख्या ३,१३,००० (२००९) है। यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा, व विश्व में अठारहवा सबसे बड़ा द्वीप है। आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक है, और देश की आधी जनसंख्या राजधानी में ही निवास करती है।
आइसलैण्ड गणराज्य Lýðveldið Ísland |
||||
---|---|---|---|---|
|
||||
राष्ट्रवाक्य: कुछ नहीं | ||||
राष्ट्रगान: Lofsöngur हिन्दी: असंबद्ध काव्य |
||||
राजधानी | रेक्याविक 64°08′N 21°56′W | |||
सबसे बड़ा नगर | रेक्जाविक | |||
राजभाषा(एँ) | आइसलैण्डिक | |||
सरकार | संवैधानिक गणतंत्र | |||
- | राष्ट्रपति | ओलाफ़र रागनर ग्रिमसन | ||
- | प्रधानमंत्री | जीर हिलमर हार्डे | ||
स्वतंत्र डेनमार्क से | ||||
- | संप्रभुता | 1 दिसंबर 1918 | ||
- | गणतंत्र | 17 जून 1944 | ||
क्षेत्रफल | ||||
- | कुल | 1,03,000 km2 (107वां) | ||
- | जल (%) | 2.7 | ||
जनसंख्या | ||||
- | जुलाई 2006 जनगणना | 2,97,139 (178वां) | ||
- | दिसंबर 1970 जनगणना | 2,04,930 | ||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2005 प्राक्कलन | |||
- | कुल | 10.531 अरब डॉलर (135वां) | ||
- | प्रति व्यक्ति | 35,586 डॉलर (2005) (5वां) | ||
मानव विकास सूचकांक (2003) | 0.956 बहुत उच्च · 2रा |
|||
मुद्रा | आइसलैण्डिक क्रोना (ISK) | |||
समय मण्डल | जीएमटी (यू॰टी॰सी॰+0) | |||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | कोई नहीं (यू॰टी॰सी॰) | ||
दूरभाष कूट | 354 | |||
इंटरनेट टीएलडी | .is |
अवस्थापन साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि आइसलैंड में अवस्थापन ८७४ ईस्वी में आरंभ हुआ था, जब इंगोल्फ़र आर्नार्सन लोग यहाँ पर पहुँचे, यद्यपि इससे पहले भी कई लोग इस देश में अस्थाई रूप से रुके थे। आने वाले कई दशकों और शताब्दियों में अवस्थापन काल के दौरान अन्य बहुत से लोग आइसलैण्ड, नार्वे के ओल्ड कोवेनेन्ट के अधीन आया और 1918 में संप्रभुता मिलने तक नार्वे और डेनमार्क द्वारा शासित रहा। डेनमार्क और आइसलैण्ड के बीच हुई एक संधि के अनुसार आइसलैण्ड की विदेश नीति का नियामन डेनमार्क के द्वारा किया जाना तय हुआ और दोनों देशों का राजा एक ही था जब तक की 1944 में आइसलैण्ड गणराज्य की स्थापना नहीं हो गई। इस देश को विभिन्न नामों से पुकारा गया, विशेषरूप से कवियों द्वारा।
बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में आइसलैण्डवासियों ने अपने देश के विकास पर पुरजोर ध्यान दिया और देश के आधारभूत ढाँचे को सुधारने और अन्य कई कल्याणकारी कामों पर ध्यान दिया जिसके परिणामस्वरूप आइसलैण्ड, संयुक्त राष्ट्र के जीवन गुणवत्ता सूचकांक के आधार पर विश्व का सर्वाधिक रहने योग्य देश है।
आइसलैण्ड, सयुंक्त राष्ट्र, नाटो, एफ़्टा, ईईए समेत विश्व की बहुत सी संस्थाओं का सदस्य है।