अन्नपूर्णा
From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्नपूर्णा देवी हिन्दुओं द्वारा पूजित एक देवी हैं। उनका दूसरा नाम 'अन्नदा' है। वे शक्ति की ही एक रूप हैं।
सामान्य तथ्य अन्नपूर्णा देवी, अन्य नाम ...
अन्नपूर्णा देवी | |
---|---|
भोजन, धान, पोषण, पोषक तत्वों और खाद्य संसाधन की देवी | |
Member of भगवती | |
देवी श्री अन्नपूर्णेश्वरी माता और महेश्वर भगवान सिंहेश्वर शिव | |
अन्य नाम | विशालाक्षी,विश्वशक्ति, रेणु, कुमारी,पार्वती |
संबंध | देवी |
निवासस्थान | कैलाश, काशी |
मंत्र | ॐ अन्नपूर्णा सदा पूर्णा शंकर प्राणवल्लभे ज्ञान विज्ञान सिध्यर्थम भिक्षाम देही च पार्वती । |
अस्त्र | अक्षय पात्र, करछुल |
जीवनसाथी | शिव |
सवारी | सिंहासन |
त्यौहार | अन्नपूर्णा जयंती |
बंद करें
अन्नपूर्णा देवी हिन्दू धर्म में मान्य देवी-देवताओं में विशेष रूप से पूजनीय हैं। इन्हें माँ जगदम्बा का ही एक रूप माना गया है, जिनसे सम्पूर्ण विश्व का संचालन होता है। इन्हीं जगदम्बा के अन्नपूर्णा स्वरूप से संसार का भरण-पोषण होता है। अन्नपूर्णा का शाब्दिक अर्थ है- 'धान्य' (अन्न) की अधिष्ठात्री। सनातन धर्म Archived 2020-06-10 at the वेबैक मशीन की मान्यता है कि प्राणियों को भोजन माँ अन्नपूर्णा की कृपा से ही प्राप्त होता है। ये अन्नपूर्णा ही शाकुम्भरी देवी के नाम से विख्यात है जहाँ उत्तर प्रदेश में एक छोर पर माँ अन्नपूर्णा विराजमान है तो वहीं दूसरे छोर पर सहारनपुर जिले में शिवालिक पर्वत पर माँ शाकम्भरी विराजमान है।