संत वैलेंटाइन
From Wikipedia, the free encyclopedia
रोम के संत वैलेंटाइन रोम के एक पादरी थे जिनको लगभग 269 AD में शहादत मिली और वाया फ्लेमिनिया में उन्हें दफनाया गया था। उनके अवशेष[1] रोम के सेंट प्राक्स्ड चर्च में और डब्लिन, आयरलैंड के व्हाइटफ्रियर स्ट्रीट कार्मेलाईट चर्च में हैं।[2] टेरनी के वैलेंटाइन [3]AD 197 में इन्तेरामना (आधुनिक टेरनी) के बिशप बने और कहा जाता है कि औरेलियन सम्राट द्वारा ईसाईयों उत्पीडन के दौरान उनकी हत्या की गयी थी। उन्हें भी वाया फ्लेमिनिया में ही दफ़नाया गया है, लेकिन गाड़ने का स्थान रोम के वैलेंटाइन से अलग है। उसके अवशेष टेर्नी में संत वैलेंटाइन के बेसिलिका (बेसिलिका डी सैन वेलेन्टीनो)[4] पर हैं। ईसाई धर्म में १४ फरवरी को उनका संत दिवस मनाया जाता है। उत्तर मध्य युग से उनके संत दिवस को यूरोप में प्रेम की परंपरा से जोड़ा गया है। उन्हें मिर्गी पीड़ितों का संरक्षक संत भी माना जाता है।[5]