लिसूतू
From Wikipedia, the free encyclopedia
लिसूतू या लेसोथो (अंग्रेजी और सिसोथो; Lesotho; उच्चारण: लिसूतू), आधिकारिक तौर पर 'लिसूतू राजशाही' एक स्थलरुद्ध देश है जो चारों तरफ से सिर्फ एक ही देश दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है। महज 30,000 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की अनुमानित जनसंख्या 1,800,000 है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर मासेरू है। यह राष्ट्रमंडल का सदस्य है। लेसोथो का अर्थ मोटे तौर पर 'सेसोथो बोलने वाले लोगों का देश" है। देश की 40% जनसंख्या अंतर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे 1.25 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन से कम आमदनी में गुजारा करती है।
लिसूतू राजशाही Naha ea Lesotho (सिसोथो) | |
---|---|
ध्येय वाक्य: "Khotso, Pula, Nala" (language?) "शांति, वर्षा, समृद्धि" | |
राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | मासेरू 29°28′S 27°56′E |
आधिकारिक भाषाएँ | |
नृजातीय समूह |
|
धर्म (2015)[1] |
|
निवासीनाम |
|
सरकार | एकात्मक संसदीय संवैधानिक राजतंत्र |
• सम्राट | लेट्सी III |
• प्रधान मंत्री | मोकेत्सी मजोरो |
• उप प्रधानमंत्री | मथिबेली मोखोथू |
• राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष | नत्ल्होई मोत्समाई |
विधानमंडल | संसद |
• ऊपरी सदन | सीनेट |
राष्ट्रीय सभा | |
ब्रिटेन से स्वतंत्रता | |
• स्वीकृत | 4 अक्टूबर 1966 |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 30,355 कि॰मी2 (11,720 वर्ग मील) 137वाँ) |
• जल क्षेत्र (%) | 0.0032% |
जनसंख्या | |
• | [2] (144वाँ) |
• 2004 जनगणना | 2,142,249 |
• जनघनत्व | 68.1/किमी2 (176.4/मील2) (138वाँ) |
जीडीपी (पीपीपी) | 2017 प्राक्कलन |
• कुल | $7.448 अरब[3] |
• प्रति व्यक्ति | $3,868[3] |
जीडीपी (सांकेतिक) | 2017 प्राक्कलन |
• कुल | $2.721 अरब[3] |
• प्रति व्यक्ति | $1,413[3] |
गिनी (2015) | 54.2[4] उच्च · 17वाँ |
HDI (2019) | 0.527[5] निम्न · 165वाँ |
मुद्रा | लिसूतू लोती (LSL) दक्षिण अफ़्रीकी रैंड (ZAR) |
समय मंडल | UTC+2 (दक्षिण अफ़्रीकी मानक समय) |
दिनांक प्रारूप | dd/mm/yyyy |
वाहन चलते हैं | बाएँ |
दूरभाष कोड | +266 |
इंटरनेट टीएलडी | .ls |
इसके पश्चिम और उत्तर में ऑरेंज फ्री स्टेट, पूर्व में नेटाल तथा पूर्वी ग्रीक्वालैंड तथा दक्षिण में केप प्रॉविंस हैं। यहाँ का औसत तापमान लगभग १५.५ डिग्री सेल्सियस रहता है तथा यहाँ की जलवायु शुष्क है। यहाँ लगभग ३० इंच वर्षा हाती हे। यहाँ बाँटू जाति के बासूतो लोग रहते हैं। इसकी पूर्वी सीमा पर १०,००० फुट ऊँचा 'द्राखेन्सबर्ग' नामक पठार है। ऑरेंज प्रमुख नदी है। मुख्यत: गेहूँ, मक्का, सोरघम, जौ, जई, फलियों (बीन), मटर एवं सब्जियों की उपज है। घोड़े, बंदर, भेड़, बकरे, खच्चर आदि प्रमुख पशु हैं।