लंदन
इंग्लैंड और यूनाइटेड किंगडम की राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
लंदन (अंग्रेज़ी: London) यूनाइटेड किंगडम और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है।[4][5][6][7] इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था।[8] लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं।
लंदन | |
---|---|
{{{type}}} | |
Clockwise from top: लंदन शहर की गगनचुंबी इमारत, ट्राफलगर स्क्वायर, लंदन आई, टावर ब्रिज और एलिजाबेथ टॉवर के सामने लंदन अंडरग्राउंड का एक राकेल | |
निर्देशांक: 51°30′26″N 0°7′39″W | |
सर्वसत्ताक राज्य | यूनाइटेड किंगडम |
देश | इंग्लैण्ड |
क्षेत्र | ग्रेटर लंदन |
रोमनों द्वारा स्थापित | 43 ई (लोंड़िनियम) |
काउंटी | लंदन शहर & ग्रेटर लंदन |
जिला | लंदन शहर और 32 नगर |
शासन | |
• प्रणाली | नियोजित प्राधिकारी |
• सभा | ग्रेटर लंदन प्राधिकरण |
• निर्वाचित निकाय | लंदन विधानसभा |
• महापौर | सादिक खान |
क्षेत्र | 1572 किमी2 (607 वर्गमील) |
• शहरी | 1737.9 किमी2 (671.0 वर्गमील) |
• महानगरीय | 8382 किमी2 (3,236 वर्गमील) |
ऊँचाई[1] | 35 मी (115 फीट) |
जनसंख्या (2016)[2] | |
• ग्रेटर लंदन | 87,87,892 |
• घनत्व | 5590 किमी2 (14,500 वर्गमील) |
• शहरी | 97,87,426 |
• महानगरीय [3] | 1,38,79,757 |
समय मण्डल | ग्रीनविच मीन टाइम (युटीसी) |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | ब्रिटिश ग्रीष्मकालीन समय (यूटीसी+1) |
पोस्टकोड क्षेत्र | 22 क्षेत्र
E, EC, N, NW, SE, SW, W, WC, BR, CR, DA, EN, HA, IG, KT, RM, SM, TW, UB, WD
(CM, TN; partially) |
दूरभाष कोड | कोड दुरभाष 9 क्षेत्र
020, 01322, 01689, 01708, 01737, 01895, 01923, 01959, 01992
|
पुलिस | लंदन शहर पुलिस और महानगरीय पुलिस |
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा | हीथ्रो सिटी ग्रेटर लंदन के बाहर: गैटविक स्टैण्डस्टेड ल्यूटन साउथएण्ड |
वेबसाइट | London.gov.uk |
लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और यूनाइटेड किंगडम की आबादी का 12.5% हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था।
लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न]], ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है।