मृणाल सेन
भारतीय फिल्म निर्देशक / From Wikipedia, the free encyclopedia
मृणाल सेन (बांग्ला: মৃণাল সেন मृणाल् शेन्) भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक थे। इनकी अधिकतर फ़िल्में बांग्ला भाषा में रही हैं। उनका जन्म फरीदपुर नामक शहर में (जो अब बंगला देश में है) में १४ मई १९२३ में हुआ था। हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने बाद उन्होंने शहर छोड़ दिया और कोलकाता में पढ़ने के लिये आ गये। वह भौतिक शास्त्र के विद्यार्थी थे और उन्होंने अपनी शिक्षा स्कोटिश चर्च कॉलेज़ एवं कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पूरी की। अपने विद्यार्थी जीवन में ही वे वह कम्युनिस्ट पार्टी के सांस्कृतिक विभाग से जुड़ गये। यद्यपि वे कभी इस पार्टी के सदस्य नहीं रहे पर इप्टा से जुड़े होने के कारण वे अनेक समान विचारों वाले सांस्कृतिक रुचि के लोगों के परिचय में आ गए। उन्हें अक्सर वैश्विक मंच पर बंगाली समानांतर सिनेमा के सबसे बड़े राजदूतों में से एक माना जाता है।[1]
मृणाल सेन মৃনাল সেন | |
---|---|
मृणाल सेन | |
जन्म |
14 मई 1923 फरीदपुर, पूर्वी बंगाल, ब्रिटिश भारत |
मौत |
दिसम्बर 30, 2018(2018-12-30) (उम्र 95) कोलकाता, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | फिल्म निर्माता |
कार्यकाल | 1955–2002 |
जीवनसाथी | गीता सेन (वि॰ 1952; her death 2017) |
पुरस्कार |
पद्म विभूषण (1983) ऑर्डर ऑफ फ्रैन्डशिप (2000) |