ब्लैकफूट लोग
मूल अमेरिकियों के एक समूह के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाम / From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्लैकफूट समुदाय (अंग्रेज़ी: Blackfoot Confederacy) या नीत्सितापी (अंग्रेज़ी: Niitsitapi) (ᖹᐟᒧᐧᒣᑯ, अर्थात "मूल निवासी"[note 1]) तीन समूहों फ़र्स्ट नेशन्स, सैस्कैचवेन, अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया में बैंड सरकारों और मोन्टाना में एक अमेरिकी जनजाति का संयुक्त नाम है। सिकसिका (ब्लैक्फूट अर्थात काले पैरों वाले) कैनाई या कैना (कई सरदार) और उत्तरी पीगन या पीकानी ("Poor Robes") कनाडा में रहते हैं जबकि दक्षिणी पीगन या पिकुनी लोग संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं।
बीयर बुल | |
विशेष निवासक्षेत्र | |
---|---|
कनाडा (साँचा:देश आँकड़े सैस्कैचवेन सैस्कैचवेन, साँचा:देश आँकड़े अल्बर्टा अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलम्बिया) संयुक्त राज्य अमेरिका ( मोन्टाना, साँचा:देश आँकड़े व्योमिंग व्योमिंग (हिस्से) साँचा:देश आँकड़े इदाहो इदाहो) | |
भाषाएँ | |
अंग्रेजी, ब्लैकफूट | |
धर्म | |
पारम्परिक मान्यताएँ, सूर्य नृत्य, ईसाई | |
सम्बन्धित सजातीय समूह | |
other ऐल्गोक़्वियान लोग |
ऐतिहासिक तौर पर समुदाय के सदस्य जंगली भैंसे का शिकार करने वाले आदिवासी लोग थे जो पश्चिमी उत्तर अमेरिका के विशाल मैदानों के उत्तरी क्षेत्रों से कनाडा की ओर आये थे। ऐसा माना जाता है कि भैंसों का शिकार करने के लिये उनके झुंडो का पीछा करते करते वो यूएसए से कनाडा के बो नदी तक आते रहे। अट्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में उन्होंने यूरोपीय अन्वेष्कों से घोडे और अग्नेयास्त्रों का व्यापार किया। ब्लैकफूटों ने इन सुविधाओं का उपयोग अपने शासकीय क्षेत्रों का विस्तार करने के लिये किया। इससे उन्हें भैंसों के शिकार के लिये ज्यादा दूर दूर तक जाने और आसानी से शिकार करने में सहायता मिली।
उन्नीसवीं शताब्दी में यूरोपीय लोगों द्वारा योजनापूर्वक व्यापारिक कारणों से किये गये भैंसो के शिकार ने कभी बहुत ज्यादा संख्या में पाये जाने वाले भैंसों के विशाल झुंडों को ख्त्म कर दिया और परिणामत: विशाल मैदानों में मूल अमेरिकीयों की रोजमर्रा की जिंदगी ही बदल दी। अब उनका मुख्य भोजन स्रोत खत्म होने की कगार पर था जिसकी वजह से वो भुखमरी का शिकार होने लगे। इसकी वजह से मजबूरन इन आदिवासियों को खेती, किसानी और पशु-पालन जैसे व्यवसायों में संलग्न होना पडा। 1870 में उन्होंने अमेरिका और कनाडा की सरकारों से अपनी विशाल भूमि के बदले भोजन, दवाईयों और उन्नत खेती की शिक्षा के लिये संधियाँ कीं। फिर भी, ब्लैकफूट लोग अमेरिका और कनाडा की समावेशी नीतीयों के बावजूद अपनी मूल संस्कृति और भाषा को बचाने में सफल रहे हैं।