फिनोल
From Wikipedia, the free encyclopedia
साँचा:Chembox LambdaMax
फिनॉल (Phenol) | |
---|---|
प्रणालीगत नाम | Benzenol |
अन्य नाम | Carbolic acid Phenylic acid Hydroxybenzene Phenic acid |
पहचान आइडेन्टिफायर्स | |
सी.ए.एस संख्या | [108-95-2][CAS] |
पबकैम | 996 |
ड्रग बैंक | DB03255 |
केईजीजी | D06536 |
रासा.ई.बी.आई | 15882 |
RTECS number | SJ3325000 |
SMILES | c1ccc(cc1)O |
InChI | 1/C6H6O/c7-6-4-2-1-3-5-6/h1-5,7H |
कैमस्पाइडर आई.डी | 971 |
गुण | |
रासायनिक सूत्र | C6H6O |
मोलर द्रव्यमान | 94.11 g mol−1 |
दिखावट | Transparent crystalline solid |
गंध | Sweet and tarry |
घनत्व | 1.07 g/cm3 |
गलनांक |
40.5 °C, 314 K, 105 °F |
क्वथनांक |
181.7 °C, 455 K, 359 °F |
जल में घुलनशीलता | 8.3 g/100 mL (20 °C) |
log P | 1.48[1] |
वाष्प दबाव | 0.4 mmHg (20 °C)[2] |
अम्लता (pKa) | 9.95 (in water), 29.1 (in acetonitrile)[3] |
Dipole moment | 1.224 D |
खतरा | |
NFPA 704 | |
Explosive limits | 1.8–8.6%[2] |
यू.एस अनुज्ञेय अवस्थिति सीमा (पी.ई.एल) |
TWA 5 ppm (19 mg/m3) [skin][2] |
एलडी५० | 317 mg/kg (rat, oral) 270 mg/kg (mouse, oral)[4] |
जहां दिया है वहां के अलावा, ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं। ज्ञानसन्दूक के संदर्भ |
फ़िनोल (IUPAC: Benzenol) एक एरोमैटिक कार्बनिक यौगिक है जिसका अणुसूत्र C6H5OH है। यह सफेद रंग का क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ है। इसका अणु फिनाइल समूह (−C6H5) और हाइड्रॉक्सिल समूह (−OH) के आबन्धन से बना होता है। यह अल्प मात्रा में अम्लीय होता है तथा इसे सावधानीपूर्वक काम में लेना पड़ता है क्योंकि इससे रासायनिक जलन पैदा हो सकती है। फिनॉल एक महत्वपूर्न रासायनिक यौगिक है जिसके द्वारा अन्य अनेकों पदार्थ या यौगिक बनाए जाते हैं। यह प्रधानतः प्लास्टिक एवं उसी से सम्बन्धित पदार्थों के संश्लेषण में प्रयुक्त होता है। फिनॉल और इससे व्युत्पन्न यौगिक पॉलीकार्बोनेट, इपॉक्सी, बैकेलाइट, नाइलोन, डिटर्जेन्ट, शाकनाशी और अनेकों औषधियों के उत्पादन के लिए अत्यावश्यक है।
बेंजीन केंद्रक का एक या एक से अधिक हाइड्रोजन जब हाइड्रॉक्सिल समूह से विस्थापित होता है, तब उससे जो उत्पाद प्राप्त होते हैं उसे फिनोल कहते हैं। यदि केंद्रक में एक ही हाइड्रॉक्सिल रहे, तो उसे मोनोहाइ-ड्रिक फिनोल, दो हाइड्रॉक्सिल रहें तो उसे डाइहॉइड्रिक फिनोल और तीन हाइड्रॉक्सिल रहें, तो उसे ट्राइहाइड्रिक फिनोल कहते हैं।
- अन्य नाम
- Hydroxybenzene, Carbolic Acid, Benzenol, Phenylic Acid
- Hydroxybenzene, Phenic acid, Phenyl alcohol
फिनॉल अम्लीय क्यों?
जब फिनोल H+ आयन प्रदान करता है तो फिनॉक्साइड आयन प्राप्त होता है यह आयन अनुनाद के कारण और अधिक स्थाई हो जाता है जिससे फिनॉक्साइड आयन तथा H+ के बीच पूर्ण मिलन नहीं होता है परिणाम स्वरुप फिनॉल अम्लीय गुण दर्शाता है