दक्षिण कोरिया
एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान मिंगुक), 大韓民國 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है।[1] 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है।
कोरिया गणराज्य 대한민국 देहान मिंगुक |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रगान: अएगुकेगा (हिन्दी: देशभक्ति का गीत) | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | सिओल 37°35′N 127°0′E | |||||
राजभाषा(एँ) | कोरियाई | |||||
सरकार | अध्यक्षीय गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | मुन जे ईन | ||||
- | प्रधानमंत्री | किम बु ग्यम | ||||
स्थापना | ||||||
- | गोजोसिओन | ३ अक्टूबर, २३३३ ईपूअ | ||||
- | गणराज्य घोषित | १ मार्च १९१९ (de jure) | ||||
- | मुक्ति | १५ अगस्त १९४५ | ||||
- | पहला गणराज्य | १५ अगस्त१९४८ | ||||
- | संयुक्त राष्ट्र संघ मान्यता | १२ दिसंबर १९४८ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | १००,२२२ km2 (१०८ वां) | ||||
- | जल (%) | ०.३ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | जुलाई २००६ जनगणना | ५५,८४६,८२३ (२५ वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००५ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | ९९४.४ अरब $ (१४ वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | २०,५९० $ (३३ वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००४) | ०.९१२ बहुत उच्च · २६ वां |
|||||
मुद्रा | दक्षिण कोरियाई वॉन (KRW) | |||||
समय मण्डल | कोरिया मानक समय (यू॰टी॰सी॰+९) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | आकलन नहीं (यू॰टी॰सी॰+९) | ||||
दूरभाष कूट | ८२ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .kr | |||||
अ कहावती. |
उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है।
कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान है।