थिम्फू
भूटान देश की राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
थिम्फू या थिम्पू (ज़ोंगखा भाषा:ཐིམ་ཕུ), पर्वतीय राष्ट्र भूटान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह भूटान के पश्चिमी मध्य भाग में स्थित है, और आसपास की घाटी भूटान के ज़ोंगखाओं मे से एक थिम्फू जिला है। 1955 में थिम्पू को भूटान की प्राचीन राजधानी पुनाखा के स्थान पर राजधानी बनाया गया था, और 1961 में भूटान के तीसरे ड्रुक ग्याल्पो जिग्मे दोरजी वांगचुक ने थिम्पू को भूटान साम्राज्य की राजधानी घोषित किया था।
थिम्फू | ||
---|---|---|
ख्रोमस्दे | ||
ऊपर बाएं से: ताशीचो ज़ोंग, भूटान का राष्ट्रीय पुस्तकालय, थिम्पू का एक हवाई दृश्य, घंटाघर चौराहे का दृश्य | ||
| ||
निर्देशांक: 27°28′20″N 89°38′10″E | ||
देश | Bhutan | |
ज़िला | थिम्फू | |
गेओक | चांग | |
राजधानी के रूप में स्थापित | 1955 | |
बस्ती | 1961 | |
नगर पालिका | 2009 | |
शासन | ||
• ड्रुक ग्याल्को | जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक | |
• Thrompon | किनले दोर्जी | |
क्षेत्र | 26.1 किमी2 (10.1 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 2320 मी (7656 फीट) | |
जनसंख्या (2017) | ||
• कुल | 114,551 | |
• घनत्व | 4389 किमी2 (11,370 वर्गमील) | |
समय मण्डल | BTT (यूटीसी+06:00) | |
दूरभाष कोड | +975-2 | |
जलवायु | Cwb | |
वेबसाइट | thimphucity.bt |
इस लेख में तिब्बती लिपि शामिल हैं। बिना उचित समर्थन के, आपको तिब्बती अक्षर के बजाए, बहुत छोटे फोंट, गलत स्वर या अनुपलब्ध संयुग्म दिख सकते हैं। |
शहर रैडक नदी द्वारा बनाई गई घाटी के पश्चिमी तट पर उत्तर-दक्षिण दिशा में फैला हुआ है, जिसे भूटान में वांग चू या थिम्फू चू के नाम से जाना जाता है। थिम्फू दुनिया की पाँचवीं सबसे ऊँची राजधानी है और जिसकी ऊँचाई 2,248 मीटर (7,375 फुट) से लेकर 2,648 मीटर (8,688 फुट) तक है। थिम्फू का अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है और निकततम और भूटान का एकमात्र हवाई अड्डा यहाँ से लगभग 54 किलोमीटर (34 मील) की दूरी पर पारो में स्थित है।
भूटान के राजनीतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में थिम्फू, एक प्रमुख कृषि और पशुधन आधार है, जिसका देश के जीएनपी में 45% योगदान है। पर्यटन हालाँकि अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण घटक है, लेकिन उसे कड़ाई से विनियमित किया जाता है ताकि परंपरा, विकास और आधुनिकीकरण के बीच संतुलन बना रहे। थिम्फू में भूटान के अधिकांश महत्वपूर्ण राजनीतिक भवन स्थित हैं, जिसमें राष्ट्रीय सभा जो कि भूटान के नवगठित लोकतन्त्र प्रणाली का सदन है, और शहर के उत्तर में स्थित भूटान नरेश का आधिकारिक निवास डेचनचोलिंग महल शामिल है। थिम्पू "थिम्पू संरचना योजना", एक शहरी विकास योजना द्वारा समन्वित है जो 1998 में घाटी के नाजुक पारिस्थितिकी की रक्षा के उद्देश्य से विकसित हुई थी। यह विकास विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक से वित्तीय सहायता के साथ चल रहा है।
भूटान की संस्कृति पूरी तरह से इसके साहित्य, धर्म, रीति-रिवाजों, राष्ट्रीय परिधान संहिता, मठों, संगीत, और नृत्य, और मीडिया में परिलक्षित होती है। षेचू एक महत्वपूर्ण त्योहार है जब मुखौटा नृत्य, जिसे लोकप्रिय रूप से चाम नृत्य के नाम से जाना जाता है, थिम्फू में ताशिचो ज़ोंग के आंगन में किया जाता है। यह हर साल सितंबर या अक्टूबर में आयोजित होने वाला एक चार दिवसीय त्योहार है, जो भूटानी कैलेंडर के अनुसार चलता है।