ग्याचुंगकांग
पर्वत / From Wikipedia, the free encyclopedia
ग्याचुंगकांग (अंग्रेज़ी: Gyachung Kang, नेपाली: ग्याचुंकाङ) हिमालय के महालंगूर हिमाल नामक भाग में स्थित एक 7,952 मीटर (26,089 फ़ुट) ऊँचा पर्वत है जो विश्व का 15वाँ सबसे ऊँचा पहाड़ है। यह पृथ्वी का सबसे ऊँचा पर्वत है जो आठ हज़ारी समूह से बाहर है। ग्याचुंगकांग चोयु और एवरेस्ट पर्वत के बीच नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। इसकी ढलान पर 19,400 फ़ुट की ऊँचाई पर नुप ला नामक पहाड़ी दर्रा है जिस से नेपाल में से तिब्बत में प्रवेश करा जा सकता है।[1]
सामान्य तथ्य ग्याचुंगकांग, उच्चतम बिंदु ...
ग्याचुंगकांग | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,952 मी॰ (26,089 फीट) 15वाँ सर्वोच्च |
उदग्रता | 700 मी॰ (2,300 फीट) |
एकाकी अवस्थिति | 8.24 कि॰मी॰ (27,000 फीट) |
निर्देशांक | 28°05′53″N 86°44′32″E |
भूगोल | |
स्थान | नेपाल-तिब्बत सीमा |
मातृ श्रेणी | महालंगूर हिमाल, हिमालय |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | 1964 में एक जापानी पर्वतारोही दस्ते द्वारा |
सरलतम मार्ग | हिमानी/हिम/बर्फ़ की चढ़ाई |
बंद करें