गढ़वाल मण्डल
From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख गढ़वाल मण्डल पर है। अन्य गढ़वाल लेखों के लिए देखें गढ़वाल। गढ़वाल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख क्षेत्र है। यहाँ की मुख्य भाषा गढ़वाली तथा हिन्दी है। गढ़वाल का साहित्य तथा संस्कृति बहुत समृद्ध हैं। लोक संस्कृत भी अत्यंत प्राचीन और विकसित है। गढ़वाली लोकनृत्यों के २५ से अधिक प्रकार पाए जाते हैं इनमें प्रमुख हैं- १. मांगल या मांगलिक गीत, २. जागर गीत, ३. पंवाडा, ४. तंत्र-मंत्रात्मक गीत, ५. थड्या गीत, ६. चौंफुला गीत, ७. झुमैलौ, ८. खुदैड़, ९. वासंती गीत, १०. होरी गीत, ११. कुलाचार, १२. बाजूबंद गीत, १३. लामण, १४. छोपती, १५. लौरी, १६. पटखाई में छूड़ा, १७. न्यौनाली, १८. दूड़ा, १९. चैती पसारा गीत, २०. बारहमासा गीत, २१. चौमासा गीत, २२. फौफती, २३. चांचरी, २४. झौड़ा, २५. केदरा नृत्य-गीत, २६. सामयिक गीत, २७. अन्य नृत्य-गीतों में - हंसौड़ा, हंसौडणा, जात्रा, बनजारा, बौछड़ों, बौंसरेला, सिपैया, इत्यादि। इन अनेक प्रकार के नृत्य-गीतों में गढ़वाल की लोक-विश्रुत संस्कृति की झलक स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है।[2]
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (जून 2015) स्रोत खोजें: "गढ़वाल मण्डल" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
गढ़वाल केदारखंड | |
---|---|
प्रशासनिक प्रभाग | |
ऊपर से दक्षिणावर्त: केदारनाथ मंदिर, बेदनी बुग्याल, फूलों की घाटी, माउंट। नंदा देवी, भागीरथी और अलकनंदा का संगम देवप्रयाग, मसूरी बर्फ से ढका, गंगा पर ऋषिकेश, औली स्की रिज़ॉर्ट | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तराखंड |
स्थापित | 1969[1] |
मुख्यालय | पौड़ी |
सबसे बड़ा शहर | देहरादून |
जिलों | |
क्षेत्र | 32,887 किमी2 (12,698 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011 census) | |
• कुल | 5,857,294 |
• घनत्व | 180 किमी2 (460 वर्गमील) |
वासीनाम | गढ़वाली |
भाषाएं | |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
गढ़वाल मंडल की सबसे ऊंची चोटी | नंदा देवी (7,816 m (25643 ft) |
वेबसाइट | https://garhwal.uk.gov.in/ |