क्लोरोफॉर्म
From Wikipedia, the free encyclopedia
क्लोरोफ़ॉर्म (अंग्रेज़ी:Chloroform) या ट्राईक्लोरो मिथेन (अंग्रेज़ी:Trichloro methane) एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका रासयनिक सूत्र CHCl3 है। यह एक रंगहीन और सुगंधित तरल पदार्थ होता है जिसे चिकित्सा क्षेत्र में किसी रोगी को शल्य क्रिया किए जाने के लिए मूर्छित[1] करने हेतु निष्चेतक[2] के रूप में प्रयोग किया जाता था। [3][4] निश्चेतना विज्ञान (एनेस्थीसिया) के अंतर्गत निष्चेतक देने वाले डॉक्टर के तीन महत्वपूर्ण प्रयोजन होते हैं, जिनमें पहला, शल्य-क्रिया के लिए रोगी को मूर्छा की स्थिति में पहुंचाकर उसे पुन: सकुशल अवस्था में लाना होता है। इसके बाद दूसरा काम रोगी को दर्द से छुटकारा दिलाना तथा तीसरा काम शल्य-चिकित्सक की आवश्यकतानुसार रोगी की मांसपेशियों को कुछ ढीला करने का प्रयास करना होता है। आरंभिक काल में एक ही निष्चेतक यानि ईथर या क्लोरोफॉर्म से उपरोक्त तीनों काम किये जाते थे, किंतु क्लोरोफॉर्म की मात्रा के कम या अधिक होने से रोगी पर सुरक्षापूर्वक वांछित परिणाम नहीं मिल पाते थे, जिस कारण से चिकित्सा विज्ञान में अनेक शोध जारी रहे और आज इस क्षेत्र में हुई प्रगति से संतुलित निष्चेतक के माध्यम से रोगियों को भिन्न-भिन्न औषधियों के प्रभाव से आवश्यकतानुरूप वांछित परिणाम मिलते हैं।[2]
क्लोरोफॉर्म | |
---|---|
आईयूपीएसी नाम | क्लोरोफॉर्म |
प्रणालीगत नाम | ट्राईक्लोरोमीथेन |
अन्य नाम | फॉर्माइल ट्राईक्लोराइड, मीथेन ट्राईक्लोराइड, मीथाइल ट्राईक्लोराइड, मीथेनाइल ट्राइलक्लोराइड, टीसीएम, फ़्रेऑन २०, आर-२०, यू.एन.-१८८८ |
पहचान आइडेन्टिफायर्स | |
सी.ए.एस संख्या | [67-66-3][CAS] |
पबकैम | 6212 |
EC संख्या | 200-663-8 |
केईजीजी | C13827 |
रासा.ई.बी.आई | 35255 |
RTECS number | FS9100000 |
SMILES | मीठी |
InChI | 1/CHCl3/c2-1(3)4/h1H |
कैमस्पाइडर आई.डी | 5977 |
गुण | |
आण्विक सूत्र | CHCl3 |
मोलर द्रव्यमान | ११९.३८ ग्राम/मोल |
दिखावट | रंगहीन तरल |
घनत्व | १.४८ ग्रा./से.मी३ |
गलनांक |
-६३.५ °सें. |
क्वथनांक |
६१.२ °से. |
जल में घुलनशीलता | ०.८ ग्रा./१०० मि.ली (२०°से) |
रिफ्रेक्टिव इंडेक्स (nD) | १.४४५९ |
ढांचा | |
आण्विक आकार | टेट्राहेड्रल |
खतरा | |
Main hazards | घातक (Xn), Irritant (Xi), कार्सि. श्रेणी.२बी |
NFPA 704 | |
R-फ्रेसेज़ | आर-२२, आर-३८, आर-४०, आर-४८/२०/२२ |
S-फ्रेसेज़ | (एस२), एस३६/३७ |
स्फुरांक (फ्लैश पॉइन्ट) | अ-ज्वलनशील |
यू.एस अनुज्ञेय अवस्थिति सीमा (पी.ई.एल) |
५० पीपीएम (२४० मि.ग्रा/मी.३) (OSHA) |
जहां दिया है वहां के अलावा, ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं। ज्ञानसन्दूक के संदर्भ |
वर्तमान चिकित्सा में इसका प्रयोग बंद कर दिया गया है। आज क्लोरोफॉर्म का प्रयोग रसायन और साबुन इत्यादि बनाने में किया जाता है। इसका निर्माण इथेनॉल के साथ क्लोरीन की अभिक्रिया कराने के बाद होता है। यह विषैला होता है और इस कारण इसे सावधानीपूर्वक प्रयोग किया जाना चाहिए। क्लोरोफॉर्म के अधिक निकटस्थ प्रयोग रहने से शरीर के कई अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है।