कुतैसी
जॉर्जिया की विधायी राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
कुतैसी (जॉर्जियाई: ქუთაისი) जॉर्जिया की विधायी राजधानी तथा तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है। यह तिब्लिसी से २२१ किमी दूर रिओनी नदी के तट पर स्थित है तथा पश्चिमी क्षेत्र इमेरेती की राजधानी है। यह ऐतेहासिक रूप से जॉर्जिया के प्रमुख नगरों में से एक है तथा मध्ययुग में पहले जॉर्जिया राजशाही तथा बाद में इमेरेती राजशाही की राजधानी रहा है। २६ मई २०१२ को जॉर्जियाई राष्ट्रपति मिखाइल साकाशविली ने यहाँ देश के नये संसद भवन का उद्घाटन किया, तबसे यह नगर देश की विधायी राजधानी के रूप में जाना जाने लगा।[2]
सामान्य तथ्य कुतैसी ქუთაისი, देश ...
कुतैसी ქუთაისი | |||
---|---|---|---|
{{{type}}} | |||
| |||
निर्देशांक: 42°15′0″N 42°42′0″E | |||
देश | जॉर्जिया | ||
क्षेत्र (मखारे) | इमेरेती | ||
शासन | |||
• महापौर | जॉर्जी चिघवारिया [1] | ||
क्षेत्र | 67.7 किमी2 (26.1 वर्गमील) | ||
ऊँचाई | 200 मी (700 फीट) | ||
जनसंख्या (2014 जनगणना) | |||
• कुल | 1,47,635 | ||
• घनत्व | 2,200 किमी2 (5,600 वर्गमील) | ||
समय मण्डल | जॉर्जियाई समय (यूटीसी+4) | ||
डाक कूट | 4600 | ||
दूरभाष कोड | (+995) 431 | ||
जलवायु | Cfa | ||
वेबसाइट | kutaisi |
बंद करें