करैंजिडाए
मछ्हलियोन क परिवार् / From Wikipedia, the free encyclopedia
करैंजिडाए (Carangidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है जिसमें जैक मछलियाँ (Jacks) शामिल हैं। इस कुल में पोम्पानो, जैक मैकरल और स्कैड मछलियाँ भी सम्मिलित हैं। यह समुद्री मछलियाँ हैं जो अटलांटिक, प्रशांत और हिन्द महासागरों में पाई जाती हैं। करैंजिडाए कुल की मछलियाँ तेज़ तैरने वाली परभक्षी जातियाँ होती हैं जो रीफ़ों के ऊपर और खुले सागर में शिकार करती हैं और कुछ सागरतह में रेत में छुपे अकशेरुकों को खोदकर निकालती और खाती हैं।[1]
सामान्य तथ्य करैंजिडाएCarangidae, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
करैंजिडाए Carangidae | |
---|---|
मालाबार ट्रेवाली (Malabar trevally) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) |
गण: | पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes) |
उपगण: | परकोइडेई (Percoidei) |
कुल: | करैंजिडाए (Carangidae) राफ़ीनेस्क, १८१५ |
वंश | |
|
बंद करें