कम्बोडियाई रिएल
From Wikipedia, the free encyclopedia
रिएल (ख्मेर: រៀល; चिह्न: ៛; कूट: KHR) कम्बोडिया देश की मुद्रा है। अभी तक दो प्रकार की विभिन्न रिएल जारी हुई है, जिनमे पहली १९५३ से १९७५ के मध्य जारी हुई। १९७५ से १९८० के मध्य देश में कोई मौद्रिक नीति नहीं थी। वर्तमान रिएल २० मई १९८० को जारी हुई जो अब भी प्रचलन में है।
सामान्य तथ्य कम्बोडियाई रिएल, ISO 4217 ...
कम्बोडियाई रिएल | |
---|---|
(ख्मेर में) | |
ISO 4217 | |
कोड | KHR |
मूल्यवर्ग | |
उप इकाई | |
1/10 | काक |
1/100 | सेन |
प्रतीक | ៛ |
बैंकनोट | |
प्राय: प्रयुक्त | 50, 100, 500, 1000, 2000, 5000, 10,000, 20,000, 50,000 रिएल |
बहुत कम प्रयुक्त | 100,000 riels |
सिक्के | 50, 100, 200, 500 रिएल |
जनसांख्यिकी | |
प्रयोक्ता | कम्बोडिया |
जारीकर्ता | |
केन्द्रीय बैंक | नेशनल बैंक ऑफ़ कम्बोडिया |
जालस्थल | www |
मूल्यांकन | |
मुद्रास्फीति | 1.4% |
स्रोत | द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2015 अनु० |
बंद करें
इसके मुद्रा के बारे में यह मान्यता है कि इसका नाम मीकांग नदी की मछली रिएल (ख्मेर में "छोटी मछली") के नाम पर पड़ा है। हालाँकि अधिक मान्य मान्यता यह है कि इसका नाम का उद्भव मध्य १९वीं शताब्दी में मलय, भारतीय तथा चीनी व्यापारियों द्वारा उपयोग की जाने वाली उच्च मात्रा की मेक्सिकन रिएल मुद्रा से हुआ है।[1]