स्ट्रोन्शियम
From Wikipedia, the free encyclopedia
स्ट्रोन्शियम एक रासायनिक तत्व है। यह क्षारीय पार्थिव धातु (alkaline earth metal) नामक तत्व समूह का सदस्य है। अपने शुद्ध रूप में यह एक मुलायम श्वेत-चाँदी या पीले से रंग की धातु होता है जो तेज़ी से अन्य तत्वों के साथ रासायनिक अभिक्रिया (रियेक्शन) कर लेता है। अगर इसे हवा में खुला रखा जाए तो इसका रंग जल्द ही पीला होने लगता है। इसके रासायनिक और भौतिक गुण आवर्त सारणी (पिरियोडिक टेबल) में इसके दो पड़ोसी तत्व - कैल्शियम व बेरियम - से मिलते-जुलते हैं। यह सेलेस्टीन, पटनिसाइट और स्ट्रोन्शियानाइट नामक खनिजों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।[1][2]
स्ट्रोन्शियम / Strontium रासायनिक तत्व | |
आर्गन से भरी ट्यूब में शुद्ध स्ट्रोन्शियम धातु के डले | |
रासायनिक चिन्ह: | Sr |
परमाणु संख्या: | 38 |
रासायनिक शृंखला: | क्षारीय पार्थिव धातु |
आवर्त सारणी में स्थिति | |
अन्य भाषाओं में नाम: | Strontium (अंग्रेज़ी), Стронций (रूसी), ストロンチウム (जापानी) |