सोना
रासायनिक तत्व जिसका परमाणु (एटॉमिक) अंक उन्यसी है । / From Wikipedia, the free encyclopedia
सोना या स्वर्ण (Gold) अत्यंत चमकदार मूल्यवान धातु है। यह आवर्त सारणी के प्रथम अंतर्ववर्ती समूह (transition group) में ताम्र तथा रजत के साथ स्थित है। इसका केवल एक स्थिर समस्थानिक (isotope, द्रव्यमान 197) प्राप्त है। कृत्रिम साधनों द्वारा प्राप्त रेडियोधर्मी समस्थानिकों का द्रव्यमान क्रमश: 192, 193, 194, 195, 196, 198 तथा 199 है।
सोना / Gold रासायनिक तत्व | |
रासायनिक चिन्ह: | Au |
परमाणु संख्या: | 79 |
रासायनिक शृंखला: | संक्रमण धातु |
आवर्त सारणी में स्थिति | |
अन्य भाषाओं में नाम: | Gold (अंग्रेज़ी) |