सीनाई प्रायद्वीप
From Wikipedia, the free encyclopedia
सीनाई प्रायद्वीप या सीनाई या सीना प्रायद्वीप (अरबी भाषा: سيناء, अंग्रेज़ी: Sinai) मिस्र का एक त्रिकोणरुपी प्रायद्वीप है जो उत्तर में भूमध्य सागर और दक्षिणपश्चिम में लाल सागर की सुएज़ की खाड़ी और दक्षिणपूर्व में लाल सागर की अक़ाबा की खाड़ी के बीच में स्थित है। लगभग ६०,००० वर्ग किमी का यह इलाक़ा मिस्र का इकलौता क्षेत्र है जो एशिया के महाद्वीप पर पड़ता है (बाक़ी मिस्र उत्तर अफ़्रीका में है)। भौगोलिक दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों के बीच एक ज़मीनी पुल है। सीनाई और मिस्र की मुख्यभूमि के बीच सुएज़ नहर और सुएज़ की खाड़ी आती है। पूर्व में सीनाई की अकेली ज़मीनी सरहद इस्राइल से लगती है।[2]
सामान्य तथ्य भूगोल, क्षेत्रफल ...
भूगोल | |
---|---|
क्षेत्रफल | 60,000 km2 (23,000 sq mi) |
चौड़ाई | [convert: needs a number] |
जनसांख्यिकी | |
जनसंख्या | 600,000[1] |
जन घनत्व | 10 /km2 (30 /sq mi) |
बंद करें