रियाद
सऊदी अरब की राजधानी और सबसे बड़ा शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
रियाद या रियाज़ (अरबी: الرياض अर्रियाज़ शाब्दिक अर्थ उद्यान) सउदी अरब की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह सउदी अरब के रियाद प्रांत की राजधानी भी है साथ ही इसका संबंध नेज्द और अल यमामा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्रों से भी है। यह अरब प्रायद्वीप के एक बड़े पठार पर स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग ६० लाख है। शहर को नगर निगम के 15 जिलों में विभाजित किया गया है जिसका प्रंबंधन रियाद नगर पालिका जिसके मुखिया रियाद के महापौर है और रियाद विकास प्राधिकरण जिसके अध्यक्ष रियाद प्रांत के राज्यपाल शहजादा सलमान बिन अब्दुलाजी़ज़ हैं, के द्वारा किया जाता है। रियाद के वर्तमान महापौर अब्दुल अजीज इब्न अय्याफ अल मिगरिन, हैं जिनकी नियुक्ति 1998 में हुई थी।
सामान्य तथ्य रियाद शहर् الرياض अर-रियाद़, देश ...
रियाद शहर् الرياض अर-रियाद़ | ||
---|---|---|
{{{type}}} | ||
किंग फहद रोड का एक भाग | ||
| ||
देश | सउदी अरब | |
प्रांत | रियाद प्रांत | |
शासन | ||
• महापौर | अब्दुल अजीज इब्न अय्याफ अल मिगरिन | |
• राज्यपाल | शहजादा सलमान बिन अब्दुलाजी़ज़ | |
• नगरीय | 1000 किमी2 (400 वर्गमील) | |
• महानगर | 1554 किमी2 (600 वर्गमील) | |
जनसंख्या (2007) | ||
• शहर | 5,900,000 | |
• घनत्व | 3024 किमी2 (7833 वर्गमील) | |
• महानगर | 4,853,912 | |
• महानगर | 5,188,000 | |
रियाद विकास प्राधिकरण अनुमान | ||
समय मण्डल | EAT (यूटीसी+3) | |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EAT (यूटीसी+3) | |
Postal Code | (5 digits) | |
दूरभाष कोड | +966-1 | |
वेबसाइट | www.arriyadh.com |
बंद करें