मेडागास्कर
From Wikipedia, the free encyclopedia
मेडागास्कर, या 'मेडागास्कर गणराज्य' (पुराना नाम : मालागासी गणराज्य, फ्रांसीसी: République malgache) हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ विश्व की पाँच प्रतिशत पादप और जीव प्रजातियाँ मौजूद हैं। इनमें से ८० प्रतिशत केवल मेडागास्कर में ही पाई जाती हैं। इस देश की दो तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा (१.२५ अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन) से नीचे निवास करती है। मैडागास्कर 150 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व से अफ्रीका से अलग हो चुका है। इसी कारण से, इस द्वीप पर पाए जाने वाले अधिकांश पौधे और जंतु, पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाए जाते हैं। इसकी सुदूरता के कारण, लगभग 2,000 वर्ष पहले तक भी मैडागास्कर में मनुष्यों का आवास नहीं देखा जा सकता था। मालागासी- यह इस द्वीप पर रहने वाले लोगों के लिए एक नाम है- इन लोगों का विकास इण्डोनेशियाई लोगों से हुआ, जिन्होंने हिंद महासागर में से होकर रास्ता बनाया। बाद में अरबी और अफ़्रीकी लोग भी यहां पहुँच गए और उन्होंने इस द्वीप पर पायी जाने वाली अद्वितीय सांस्कृतिक प्रथाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मेडागास्कर गणराज्य Repoblikan'i Madagasikara République de Madagascar |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: Tanindrazana, Fahafahana, Fandrosoana (Malagasy) Patrie, liberté, progrès (French) "Fatherland, Liberty, Progress" |
||||||
राष्ट्रगान: Ry Tanindrazanay malala ô! Oh, Our Beloved Fatherland |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | अंतानानारिवो 18°55′S 47°31′E | |||||
राजभाषा(एँ) | मालागासी, फ्रांसीसी, अंग्रेजी1 | |||||
निवासी | Malagasy[1] | |||||
सरकार | कार्यकारी सरकार | |||||
- | कार्यकारी राष्ट्रपति | आंद्रे राजोलिना | ||||
- | प्रधानमंत्री | इयूजिनी मेंग्लाजा | ||||
स्वतंत्रता फ्रांस से | ||||||
- | तारीख | २६ जून १९६० | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 587,041 km2 (45 वां) | ||||
- | जल (%) | 0.13% | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2009 जनगणना | 19,625,000 (55 वां) | ||||
- | 1993 जनगणना | 12,238,914 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2008 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $20.135 बिलियन (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $996 (-) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2013) | 0.498[2] निम्न · 155वाँ |
|||||
मुद्रा | मालागासी एरियरी (MGA) | |||||
समय मण्डल | EAT (यू॰टी॰सी॰+3) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | आकलन नहीं (यू॰टी॰सी॰+3) | ||||
यातायात चालन दिशा | right | |||||
दूरभाष कूट | 261 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .mg | |||||
1Official languages since 27 अप्रैल 2007. |
पूर्वी तट पर, एक अवधि तक डाकुओं की उपस्थिति के बाद, 19 वीं शताब्दी के अंत में मैडागास्कर को फ्रांस के द्वारा उपनिवेश बना लिया गया। मैडागास्कर ने 1960 में स्वतंत्रता प्राप्त कर ली और आजा यह एक लोकतान्त्रिक राज्य है।
मैडागास्कर की लगभग 75% जातियां स्थानिक (एंडेमिक) हैं अर्थात वे दुनिया में कहीं और नहीं पायी जाती हैं। इस द्वीप पर अजीब जंतु पाए जाते हैं, जिनमें लीमर (प्राइमेट्स का एक समूह), टेनरेक्स (कांटेदार हेजहोग (कांटो वाला चूहा) के समान), चमकीले रंगों वाले गिरगिट, पुमा की तरह के फोस्सा, और प्राणियों की कई अन्य किस्में शामिल हैं। यह बड़े ही अफ़सोस की बात है कि शिकार और प्राकृतिक आवास को नष्ट किये जाने के कारण, मैडागास्कर के कई अद्वितीय जंतु आज विलुप्त होने की कगार पर हैं।