तोकेलाऊ
From Wikipedia, the free encyclopedia
टोकेलाऊ (पूर्व नाम यूनियन आइलैंड्स, तथा १९७६ तक आधिकारिक तौर पर टोकेलाऊ आइलैंड्स)[5] न्यूजीलैंड का एक आश्रित क्षेत्र है।[6] दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुल १० वर्ग किमी (४ वर्ग मील) क्षेत्रफल में फैले इस द्वीप समूह में तीन उष्णकटिबंधीय कोरल प्रवालद्वीप - एटाफू, नुकूनोनू और फकोफो शामिल हैं, और इसकी राजधानी प्रतिवर्ष इन तीनों प्रवालद्वीपों के बीच बदलती रहती है।[7] टोकेलाऊ समोआ द्वीपों के उत्तर में, तुवालू के पूर्व में, फीनिक्स द्वीपसमूह के दक्षिण में, लाइन द्वीपसमूह के दक्षिण-पश्चिम में और कुक द्वीपसमूह के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। स्वेन्ज़ द्वीप भी भौगोलिक रूप से टोकेलाऊ का हिस्सा है, लेकिन वर्तमान में एक क्षेत्रीय विवाद के अधीन है और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा अमेरिकी समोआ के हिस्से के रूप में प्रशासित किया जाता है।
टोकेलाऊ |
||||
---|---|---|---|---|
|
||||
राष्ट्रवाक्य: "Tokelau mo te Atua" (language?) (हिन्दी: "ईश्वर के लिए टोकेलाऊ") |
||||
टोकेलाऊ के सभी द्वीपों का नक्शा। स्वेन्ज़ आइलैंड को दक्षिण में दिखाया गया है।
|
||||
राजधानी | कोई नहीं[lower-alpha 1] | |||
सबसे बड़ा नगर | अटाफू | |||
राजभाषा(एँ) | ||||
निवासी | टोकेलाउअन भाषा | |||
सरकार | संवैधानिक राजशाही के अंतर्गत एक डिवॉल्व्ड संसदीय आश्रित क्षेत्र | |||
- | सामाग्री | एलिजाबेथ द्वितीय | ||
- | प्रशासक | रॉस आडर्न | ||
- | उलू-ओ-टोकेलाऊ | कैरिसियानो कालोलो[2] | ||
विधान मण्डल | जनरल फोनो | |||
क्षेत्रफल | ||||
- | कुल | १० km2 | ||
- | जल (%) | नगण्य | ||
जनसंख्या | ||||
- | २०१६ जनगणना | १,४९९[3] (२३७वां) | ||
- | घनत्व | ११५/km2 (८६वां) | ||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २०१७ प्राक्कलन | |||
- | कुल | १० मिलियन यूएस डॉलर[4] | ||
- | प्रति व्यक्ति | ६,२७५ यूएस डॉलर (गैर श्रेणीबद्ध) | ||
मुद्रा | न्यूज़ीलैण्ड डॉलर (NZ$) (NZD) | |||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰+१३:००) | |||
दिनांक प्रारूप | dd/mm/yyyy | |||
यातायात चालन दिशा | बाएं | |||
दूरभाष कूट | +६९० | |||
इंटरनेट टीएलडी | .tk |
टोकेलाऊ की जनसंख्या लगभग १,५०० है, जो किसी भी संप्रभु राज्य या अधीन क्षेत्र में चौथी न्यूनतम जनसंख्या है। २०१६ की जनगणना के अनुसार, लगभग ४५% निवासियों का जन्म विदेशों में हुआ था, विशेषकर समोआ तथा न्यूजीलैंड में।[8] यहाँ की जीवन प्रत्याशा ६९ है, जो अन्य ओशियान द्वीप देशों के समतुल्य है। लगभग ९४% आबादी टोकेलाउअन भाषा को पहली भाषा के रूप में बोलती है। टोकेलाऊ की दुनिया की सबसे छोटी अर्थव्यवस्था है, हालांकि यह अक्षय ऊर्जा में अग्रणी है, और दुनिया का पहला १००% सौर ऊर्जा संचालित क्षेत्र है।[9]
टोकेलाऊ को आधिकारिक तौर पर न्यूजीलैंड सरकार और टोकेलाऊ की सरकार, दोनों द्वारा राष्ट्र माना जाता है।[9][10][11] यह एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहाँ हर तीन साल में चुनाव होता है। हालांकि, २००७ में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने टोकेलाऊ को गैर-स्वशासित क्षेत्रों की अपनी सूची में शामिल किया। सूची में इसका समावेश विवादास्पद है, क्योंकि टोकेलाऊ के लोगों ने दो बार आगे के आत्मनिर्णय के खिलाफ मतदान किया है और द्वीपों की छोटी आबादी स्व-शासन की व्यवहार्यता को कम करती है।[12] टोकेलाऊ की विधायी, प्रशासनिक और न्यायिक प्रणाली का आधार टोकेलाऊ द्वीप समूह अधिनियम १९४८ है, जिसे कई अवसरों पर संशोधित किया गया है। १९९३ के बाद से, इस क्षेत्र ने सालाना अपनी सरकार के प्रमुख, उलू-ओ-टोकेलाऊ को चुना है। इससे पहले टोकेलाऊ का प्रशासक ही सरकार में सर्वोच्च अधिकारी हुआ करता था, और इस क्षेत्र का प्रशासन सीधे न्यूजीलैंड सरकार के एक विभाग द्वारा किया जाता था।