जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस
From Wikipedia, the free encyclopedia
जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस (अंग्रेज़ी: Gibraltar Cross of Sacrifice) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक युद्ध स्मारक है। यह नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री के पश्चिम में विंस्टन चर्चिल एवेन्यू और डेविल्स टावर सड़क के जंक्सन पर मौजूद है। बलिदान के क्रॉस का डिज़ाइन सर रेजिनल्ड ब्लोम्फिल्ड ने वर्ष 1917 में तैयार किया था और इनके द्वारा तैयार इस डिज़ाइन के समार कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन के कई कब्रिस्तानो में देखने के लिए मिलते हैं। जिब्राल्टर में यह युद्ध स्मारक रॉयल इंजीनियर्स ने कमीशन के लिए लगाया था तथा इसका अनावरण 1922 में आर्मिस्टिस डे (हिन्दी: युद्धविराम दिवस) के दिन हुआ था। इस समर्पण समारोह के दिन ब्रिटिश पाथे द्वारा रिकॉर्ड की गई फ़िल्म जिब्राल्टर के इतिहास में उसकी जमीन पर रिकॉर्ड होने वाली पहली फ़िल्म थी। वर्ष 2009 तक जिब्राल्टर में रिमैम्बरेन्स संडे (हिन्दी: स्मरण रविवार) के दिन होने वाले समारोह को जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस के पास ही आयोजित किया जाता था परन्तु 2009 के बाद से समारोह का आयोजन स्थल बदल कर जिब्राल्टर युद्ध स्मारक स्थान्तरित कर दिया गया है।
जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस Gibraltar Cross of Sacrifice | |
---|---|
स्मारक | |
| |
निर्देशांक | 36.148797°N 5.349023°W / 36.148797; -5.349023 |
स्थिति | नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री के पश्चिम में विंस्टन चर्चिल एवेन्यू और डेविल्स टावर सड़क के जंक्सन पर |
अभिकल्पना | सर रेजिनल्ड ब्लोम्फिल्ड |
प्रकार | बलिदान का क्रॉस |
सामग्री | कॉर्निश ग्रेनाइट, कांसा |
उद्घाटन तिथि | आर्मिस्टिस दिन 1922 |
समर्पित | प्रथम विश्व युद्ध के शहीद |