जापान के क्षेत्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
जापान के क्षेत्र औपचारिक रूप से जापानी सरकार द्वारा परिभाषित नहीं किये गए हैं लेकिन परम्परानुसार आठ प्रदेश हैं जिन्हें जापान के उपभाग माना जाता है। शिक्षा की किताबों, मौसम की ख़बरों, आर्थिक मामलों और कई अन्य जगहों पर इन क्षेत्रों को इस्तेमाल किया जाता है। उत्तर से दक्षिण जापान के आठ क्षेत्र यह हैं -
- होक्काइडो - होक्काइडो का द्वीप और आसपास के अन्य द्वीप इसमें आते हैं। इस क्षेत्र का सब से बड़ा शहर सप्पोरो है।
- तोहोकू - उत्तरी होन्शू द्वीप का इलाका इसमें आता है। इस क्षेत्र का सब से बड़ा शहर सॅनदाए है।
- कान्तो - पूर्वी होन्शू का इलाका। इस क्षेत्र का सब से बड़ा शहर टोक्यो है।
- चुबू - मध्य होन्शू, जिसमें फूजी पर्वत भी शामिल है।
- होकुरिकू - उत्तरपश्चिमी चुबू, जिसका सबसे बड़ा शहर कानावाज़ा है।
- कोशिनऍत्सु - उत्तरपूर्वी चुबू, जिसका सबसे बड़ा शहर नीगाता है।
- तोकाए - दक्षिणी चुबू, जिसका सबसे बड़ा शहर नागोया है।
- कान्साइ - मध्य-पश्चिम होन्शू, जिसका सबसे बड़ा शहर ओसाका है। इस क्षेत्र को "किंकी" भी बुलाया जाता है।
- चूगोकू - पश्चिमी होन्शू, जिसका सबसे बड़ा शहर हिरोशीमा है।
- शिकोकू - शुकोकू का द्वीप, जिसका सबसे बड़ा शहर मात्सुयामा है।
- क्यूशू - क्यूशू का द्वीप, जिसका सबसे बड़ा शहर फ़ुकुओका है।
- रयुक्यु द्वीप, जिनमें ओकिनावा द्वीप समूह भी शामिल है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) स्रोत खोजें: "जापान के क्षेत्र" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
हर क्षेत्र में कई प्रांत आते हैं, सिवाय होक्काइडो के जो समूचा एक ही प्रांत माना जाता है।