जर्मेनियम
रासायनिक तत्व जिसका संकेत Ge है तथा परमाणुसंख्या ३२ है / From Wikipedia, the free encyclopedia
जर्मेनियम (Germanium) एक रासायनिक तत्व है। इसका स्थान आवर्त सारणी में उसी वर्ग में है, जिसमें सीस और टिन हैं। इसका आविष्कार 1886 ई. सी. विंकलर ने किया था। इसका संकेत Ge, परमाणुसंख्या 32 और परमाणु भार 72.6 है। यह तत्व बड़ी अल्प मात्रा में पृथ्वी पर पाया जाता है। साधारणत: यह जस्ते के खनिजों के साथ मिला हुआ मिलता है। खनिजों को जलाने पर जो राख बच जाती है उसमें 0.25, प्रतिश्त जर्मेनियम ऑक्साइड रहता है। इसको पहसे वाष्पशील टेट्राक्लोराइड में परिणत करते हैं। टेट्राक्लोराइड का प्रभाजक आसवन रके अन्य धातुओं से यह पृथक् किया जाता है। इसके ऑक्साइड को ऐल्यूमिनियम या कार्बन या हाइड्रोजन द्वारा अपचयित करने से धातु प्राप्त होती है।
जर्मेनियम / Germanium रासायनिक तत्व | |
रासायनिक चिन्ह: | Ge |
परमाणु संख्या: | 32 |
रासायनिक शृंखला: | उपधातुएँ |
आवर्त सारणी में स्थिति | |
अन्य भाषाओं में नाम: | Germanium (अंग्रेज़ी), Германий (रूसी), ゲルマニウム (जापानी) |