चीड़
From Wikipedia, the free encyclopedia
चीड़ (अंग्रेजी:Pine), एक सपुष्पक किन्तु अनावृतबीजी पौधा है। यह पौधा सीधा पृथ्वी पर खड़ा रहता है। इसमें शाखाएँ तथा प्रशाखाएँ निकलकर शंक्वाकार शरीर की रचना करती हैं। इसकी ११५ प्रजातियाँ हैं। ये ३ से ८० मीटर तक लम्बे हो सकते हैं। चीड़ के वृक्ष पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में पाए जाते हैं। इनकी 90 जातियाँ उत्तर में वृक्ष रेखा से लेकर दक्षिण में शीतोष्ण कटिबंध तथा उष्ण कटिबंध के ठंडे पहाड़ों पर फैली हुई हैं। इनके विस्तार के मुख्य स्थान उत्तरी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका के शीतोष्ण भाग तथा एशिया में भारत, बर्मा, जावा, सुमात्रा, बोर्नियो और फिलीपींस द्वीपसमूह हैं।
सामान्य तथ्य चीड़ Pine, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
चीड़ Pine | |
---|---|
समुद्री चीड़ (पाइनस पिनास्टर) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
विभाग: | कोणधारी (Pinophyta) |
वर्ग: | पिनोप्सिडा (Pinopsida) |
गण: | पायनालेज़ (Pinales) |
कुल: | पायनेसीए (Pinaceae) |
वंश: | पाइनस (Pinus) L. |
उपवंश | |
पाइनस वर्गीकरण को पूर्ण वर्गिकी के लिए देखें। क्षेत्रानुसार चीड़ों का वितरण को विभिन्न चीड़ प्रजातियों के भौगोलिक वितरण के लिए देखें। |
बंद करें