गुर्जर
From Wikipedia, the free encyclopedia
गुर्जर समाज, प्राचीन समाज में से एक है। वर्तमान समय में स्थानीय उच्चारण के अनुसार गुर्जर समुदाय को गुज्जर, गूजर, गोजर, गुर्जर, तथा गूर्जर इत्यादि नामों से भी जाना जाता है।। गुर्जर मुख्यत: उत्तर भारत, पाकिस्तान और अफ़्ग़ानिस्तान में बसे हैं। इस जाति का नाम अफ़्ग़ानिस्तान के राष्ट्रगान में भी आता है। गुर्जरों के ऐतिहासिक प्रभाव के कारण उत्तर भारत और पाकिस्तान के बहुत से स्थान गुर्जर जाति के नाम पर रखे गए हैं, जैसे कि भारत का गुजरात राज्य, पाकिस्तानी पंजाब का गुजरात ज़िला और गुजराँवाला ज़िला और रावलपिंडी ज़िले का गूजर खान शहर।[1][2]
- आधुनिक स्थिति
गुर्जर | |
---|---|
धर्म | हिन्दू, इसलाम, सिख |
भाषा | हिन्दी,भोजपुरी,उर्दू,पंजाबी ,गुजराती,राजस्थानी, मेवाड़ी,मारवाड़ी,गुजरी, मराठी, पश्तो, |
क्षेत्र | उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर |
मुगलों और अंग्रेजो के विरुद्ध युद्ध करने के कारण इनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई ।अपनी जीविका चलाने के लिए खेती और पशुपालन के व्यवसाय से जुड़े ।।[3][4] शुरू से देशभक्ति के कारण वर्तमान में भारतीय सेना में इनकी अच्छी ख़ासी संख्या है। गुर्जर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में फैले हुए हैं। राजस्थान में सारे गुर्जर हिंदू हैं। सामान्यत: गुर्जर हिन्दू, सिख, मुस्लिम आदि सभी धर्मो में देखे जा सकते हैं।[5]मुस्लिम तथा सिख गुर्जर, हिन्दू गुर्जरो से ही परिवर्तित हुए थे। पाकिस्तान में गुजरावालां, फैसलाबाद और लाहौर के आसपास इनकी अच्छी ख़ासी संख्या है।[6]