गिलगित
From Wikipedia, the free encyclopedia
गिलगित (अंग्रेजी: Gilgit, उर्दू: گلگت) पाकिस्तानी केशमिर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। गिलगित शहर, गिलगित जिले के अंतर्गत गिलगित की एक तहसील है। इसका प्राचीन नाम सर्गिन था जो बाद में गिलित हो गया। स्थानीय लोगों आज भी इसे गिलित या सर्गिन-गिलित पुकारते हैं। बुरुशस्की भाषा में, इसे गील्त और वाख़ी और खोवार में इसे गिल्त कहा जाता है। प्राचीन संस्कृत साहित्य में इसे घल्लाता नाम से जाना जाता है। स्कर्दू के साथ साथ गिलगित शहर काराकोरम और हिमालय की अन्य पर्वतमालाओं के पर्वतारोही अभियानों के लिए उत्तरी क्षेत्रों के दो प्रमुख केन्द्रों में से एक है।
सामान्य तथ्य गिलगित, देश ...
गिलगित | |
---|---|
शहर | |
देश | india |
क्षेत्र | गिलगित-बल्तिस्तान |
डिवीजन | गिलगित डिवीजन |
जिला | गिलगित ज़िला |
शासन | |
• महापौर | फकीर मुहम्मद |
ऊँचाई | 1500 मी (4,900 फीट) |
जनसंख्या (1998) | 2,16,760 |
समय मण्डल | PST (यूटीसी+5) |
डाक कूट | 15100 |
दूरभाष कोड | +92 572 |
वेबसाइट | Gilgit information |
बंद करें