कोंगका दर्रा
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोंगका दर्रा या कोंगका ला भारत के लद्दाख़ क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है। यह हिमालय की छंग-चेम्नो शृंखला में स्थित है। भारत के अनुसार यह पूर्णत: भारत की भूमि पर है लेकिन चीन-द्वारा नियंत्रित अक्साई चिन क्षेत्र और लद्दाख़ के अन्य भाग के बीच में चीन-भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा पर होने के नाते यह इन दो देशों के नियंत्रित क्षेत्रों के बीच आता है। प्रशासनिक रूप से दर्रे-पार का क्षेत्र चीनी सरकार ने शिंजियांग प्रान्त के ख़ोतान विभाग मे विलय किया हुआ है।
सामान्य तथ्य कोंगका ला Kongka La, ऊँचाई ...
कोंगका ला Kongka La | |
---|---|
ऊँचाई | 5,159 m (16,926 ft) |
स्थान | भारत (लद्दाख़) / चीन (अक्साई चिन) |
पर्वतमाला | हिमालय |
निर्देशांक | 34°20′06″N 79°02′07″E |
बंद करें