ऑक्सफ़ोर्ड
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऑक्स्फ़ोर्ड (उच्चारित/ˈɒksfərd/ ( सुनें)), इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर का मुख्य नगर है। यहाँ विश्वविख्यात आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है, जो यहां का प्राचीनतम अंग्रेज़ी का विश्वविद्यालय है।[1] यह लंदन से पश्चिमोत्तर पश्चिम दिशा में रेल और संड़क मार्गों से क्रमशः ६३ मील और ५१ मील की दूरी पर, टेम्स नदी और उसकी सहायक चारवेल नदी के बीच के कंकरीले मैदान में स्थित है। टेम्स नदी के किनारे का 10 मील (16 कि॰मी॰) क्षेत्र द आइसिस कहलाता है। क्षेत्रफल ८७.८५ वर्ग कि॰मी॰ है। नगर की विशेषता मध्यकालीन विश्वविद्यालय से है। यहां की जनसंख्या १,६५,००० के अंदर है जिसमें १,५१,००० लोग जिले की सीमा के भीतर ही रहते हैं।
ऑक्स्फोर्ड | |
---|---|
शहर | |
मध्य ऑक्स्फ़ोर्ड में स्थित कुछ महाविद्यालय और विश्वविद्यालय इमारतें | |
उपनाम: "द सिटी ऑफ ड्रीमिंग स्पायर्स" | |
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/इंग्लैंड" does not exist। | |
सार्वभौमिक राष्ट्र | यूनाइटेड किंगडम |
घटक देश | इंग्लैंड |
क्षेत्र | दक्षिण-पूर्व इंगलैंड |
प्रशासनिक मुख्यालय | ऑक्स्फ़ोर्ड नगर केन्द्र (ऑक्स्फ़ोर्ड सिटी सेन्टर) |
स्थापना | ८वीं शताब्दी |
सिटी स्टेटस | १५४२ |
शासन | |
• प्रणाली | शहर |
क्षेत्र | 45.59 किमी2 (17.60 वर्गमील) |
जनसंख्या (२००८ अनु.) | |
• कुल | 149,800 |
• घनत्व | 3270 किमी2 (8,500 वर्गमील) |
• जातियां (२००५ अनुमान) | ७३.०% श्वेत ब्रिटिश ९.१% अन्य श्वेत ५.७% दक्षिण एशियाई ३.०% श्याम २.९% चीनी २.७% मिश्रित जातियां १.९% अन्य १.८% श्वेत आयरिश |
वासीनाम | ऑक्सोनियाई |
समय मण्डल | जी एम टी (यूटीसी0) |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | बी एस टी (यूटीसी+१) |
डाक कोड | OX |
दूरभाष कोड | 01865 |
ISO 3166-2 | GB-OXF |
ONS कूट | 38UC |
OS ग्रिड संदर्भ | SP513061 |
वेबसाइट | www.oxford.gov.uk |
पूर्वकाल में यह नगर एक दीवार से घिरा था। इस दीवार के अवशेष न्यू कालेज के उद्यान में आज भी विद्यमान हैं। यहाँ का बोडलियन पुस्तकालय भवन देखने योग्य है। रैडक्लिफ कैमरा, क्लैरेंडन भवन और ४००० की दर्शक दीर्घा वाला शैलडोनियन व्याख्यान भवन, अन्य महत्वपूर्ण भवन हैं। इस नगर के अनेक विद्यालय भवनों में क्राइस्ट चर्च, मर्टन कालेज, न्यू कालेज, आल सोल्स-कालेज और सेंट जोंस उल्लेखनीय हैं।
ऑक्सफोर्ड नगर में उद्योग धंधे अधिक महत्वूपर्ण नहीं हैं। शराब, बिजली का सामान, दस्ताने, कागज और साइकिल उद्योग उल्लेखनीय हैं। इनके अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबंधित उद्योगों में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस महत्वपूर्ण है।