आर्सेनिक
From Wikipedia, the free encyclopedia
आर्सेनिक, आवर्त सारणी के पंचम मुख्य समूह का एक रासायनिक तत्व है। इसकी स्थिति फास्फोरस के नीचे तथा एंटीमनी के ऊपर है। आर्सेनिक में अधातु के गुण अधिक और धातु के गुण कम विद्यमान हैं। इस धातु को उपधातु (मेटालॉयड) की श्रेणी में रखा जाता है। आर्सेनिक से नीचे एंटीमनी में धातुगुण अधिक हैं तथा उससे नीचे बिस्मथ पूर्णरूपेण धातु है। पंचम मुख्य समूह में नीचे उतरने पर धातुगुण में वृद्धि होती है।
आर्सेनिक / Arsenic रासायनिक तत्व | |
रासायनिक चिन्ह: | As |
परमाणु संख्या: | 33 |
रासायनिक शृंखला: | उपधातुएँ |
आवर्त सारणी में स्थिति | |
अन्य भाषाओं में नाम: | Arsenic (अंग्रेज़ी), Мышьяк (रूसी), ヒ素 (जापानी) |
आर्सैनिक की कुछ विशेषताएं निम्नांकित हैं :
- संकेत : As
- परमाणु क्रमांक : ३३
- परमाणु भार : ७४.९६
- आयन का अर्धव्यास : ०.६९ x १०-८ सेंटीमीटर
- गलनांक : ८२०° सेंटीग्रेड (३६ वायुमंडल दाब पर)
- विद्युत्प्रतिरोधकता : ३.५ x १०-५ (ओम-सेंटीमीटर , २०° सें. पर)