अंकारा, तुर्की
तुर्की की राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
अंक़रा जिसे आंकारा, ऐंगोरा (Angora), या ऐंसायरा (Ancyra) भी कहा जाता है तुर्की की राजधानी और इस्तांबुल के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शहर पहले अंगोरा के नाम से जाना जाता था।
सामान्य तथ्य अंकारा, देश ...
अंकारा | |
---|---|
राजधानी | |
मध्य अंकारा में स्थित अताकुले टॉवर और एत्रियम मॉल | |
तुर्की में स्थिति | |
देश | तुर्की |
क्षेत्र | 2516 किमी2 (971 वर्गमील) |
अधिकतम उच्चता | 938 मी (3,077 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• राजधानी | 43,38,620 |
• महानगर घनत्व | 1551 किमी2 (4,020 वर्गमील) |
• महानगर | 49,65,542 |
समय मण्डल | EET (यूटीसी+2) |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EEST (यूटीसी+3) |
पिन कोड | ०६ xxx |
दूरभाष कोड | ३१२ |
वेबसाइट | http://www.ulaanbaatar.mn/ |
बंद करें
आनातोलिया में स्थित अंकारा एक प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केन्द्र भी है। यह शहर तुर्की सरकार का केन्द्र है एवं यहाँ सभी विदेशी दूतावास भी स्थित हैं। तुर्की के राज्यमार्गों एवं रेलमार्ग के जाल के मध्य में स्थित होने के कारण यह व्यापार का केन्द्र है। अंगोरा शहर लम्बे बालों वाली अंगोरा बकरी और उसके कीमती ऊन, अंगोरा खरगोश, नाशपाती और शहद के लिये प्रसिद्ध था। अंकारा एक प्राचीन शहर है, जिसमें कई हत्ती, फ्रीजियन, हेलेनिस्टिक, रोमन, बीज़ान्टिन, उस्मानी पुरातात्विक स्थल मौजूद हैं। तुर्किश सांख्यिकीय संस्थान के मुताबिक, २०११ में शहर की आबादी ४३,३८,६२० थी।