2018 केरल बाढ़
जुलाई-अगस्त २०१८ भारत के राज्य केरल में आयी बाढ़ / From Wikipedia, the free encyclopedia
अगस्त 2018 में भारतीय राज्य केरल में मानसून के दौरान अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ आ गयी। यह केरल में एक शताब्दी में आयी सबसे विकराल बाढ़ थी,[2] जिसमें 373 से अधिक लोग मारे जा गये थे, तथा 2,80,679 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।[3] राज्य के सभी 14 जिलों को हाई एलर्ट पर रखा गया था।[4][5] केरल सरकार के अनुसार राज्य की 1/6 जनसंख्या बाढ़ से सीधे तौर पर प्रभावित हुई है।[6] केन्द्र सरकार ने इस त्रासदी को स्तर तीन की आपदा घोषित किया था।[7] [8]
सामान्य तथ्य तिथि, स्थान ...
तिथि | जुलाई 2018 (2018-07) – जारी |
---|---|
स्थान | केरल, भारत |
कारण |
निम्न दाब अत्यधिक वर्षा बांधों से भारी मात्रा में जल का उत्प्रवाह भूस्खलन |
मृत्यु | 350+ |
संपत्ति हानि | ₹20,000 करोड़ (US$3 अरब)[1] |
वेबसाइट |
www |
बंद करें
अत्यधिक वर्षा व बाढ़ के कारण राज्य के इतिहास में पहली बार 42 में से 35 बांधों को खोल दिया गया है तथा 26 सालों में पहली बार इदुक्की बांध के सभी पाँच द्वारों को खोला गया है।[9] इस कारण से पर्वतीय जिले, वयनाड का सम्पर्क राज्य के अन्य हिस्सों से पूरी तरह से कट गया था।[10]