होशियार सिंह
भारतीय सेना अधिकारी / From Wikipedia, the free encyclopedia
मेजर (बाद में ब्रिगेडियर) होशियार सिंह दहिया (5 मई 1937 - 6 दिसम्बर 1998), परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक थे। इनका जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाणा गांव में हिंदू जाट परिवार में चौधरी हीरा सिंह के यहाँ हुआ था। उन्होंने भारतीय सेना में समर्पण के साथ सेवा की और ब्रिगेडियर के रूप में सेवानिवृत्त हुए। उन्हें भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 6 दिसंबर 1998 को प्राकृतिक कारणों से उनका निधन हो गया।
सामान्य तथ्य जन्मजात नाम, जन्म ...
मेजर (बाद में ब्रिगेडियर) होशियार सिंह परमवीर चक्र | |
---|---|
जन्मजात नाम | होशियार सिंह दहिया |
जन्म |
5 मई 1936[1] सिसाना,[2] सोनीपत, ब्रिटिश भारत (वर्तमान हरियाणा, भारत |
देहांत | 6 दिसम्बर 1998(1998-12-06) (उम्र 61) |
निष्ठा | भारत |
सेवा/शाखा | भारतीय थलसेना |
सेवा वर्ष | 1963-1996 |
उपाधि | मेजर (बाद में ब्रिगेडियर) |
दस्ता | 3 ग्रेनेडियर्स |
युद्ध/झड़पें |
भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 १९७१ का भारत-पाक युद्ध बसंतसर का युद्ध |
सम्मान | परमवीर चक्र |
बंद करें