हेपेटाइटिस ए
From Wikipedia, the free encyclopedia
यकृतशोथ क (हैपेटाइटिस ए) एक विषाणु जनित रोग है। यकृतशोथ क यकृत की सूजन होती है जो यकृतशोथ क विषाणु के कारण होती है। इसमें रोगी को काफ़ी चिड़चिड़ापन होता है। इसे विषाणुजनित (वाइरल) यकृतशोथ भी कहते हैं। यह बीमारी दूषित भोजन ग्रहण करने, दूषित जल और इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। इसके लक्षण प्रकट होने से पहले और बीमारी के प्रथम सप्ताह में अंडाणु तैयार होने के पंद्रह से पैंतालीस दिन के बीच रोगी व्यक्ति के मल से यकृतशोथ क विषाणु फैलता है। रक्त एवं शरीर के अन्य द्रव्य भी संक्रामक हो सकते हैं। संक्रमण समाप्त होने के बाद शरीर में न तो वाइरस ही शेष रहता है और न ही वाहक रहता है। यकृतशोथ क के लक्षण फ्लू जैसे ही होते हैं, किंतु त्वचा तथा आंखे पीली हो जाती हैं, जैसे कि पीलिया में होती हैं। इसका कारण है कि यकृत रक्त से बिलीरूबिन को छान नहीं पाता है। अन्य सामान्य यकृतशोथ विषाणु, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी है, किंतु यकृतशोथ क सबसे कम गंभीर है और इन बीमारियों में सबसे मामूली है। अन्य दोनों बीमारियां लंबी बीमारियों में परिवर्तित हो सकती है। किंतु यकृतशोथ क नहीं होती।
यकृतशोथ क/हैपेटाइटिस ए | |
---|---|
यकृतशोथ (हैपेटाइटिस) विषाणु का इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी | |
विषाणु वर्गीकरण | |
Group: | Group IV ((+)एसएसआरएनए) |
कुल: | Picornaviridae |
वंश: | हैपेटोवायरस |
जाति: | हैपेटाइटिस ए विषाणु |
Hepatitis A वर्गीकरण एवं बाह्य साधन | |
आईसीडी-१० | Bb 15.htm+ b 15 15. - |
---|---|
आईसीडी-९ | 070.1 070.1 |
डिज़ीज़-डीबी | 5757 |
मेडलाइन प्लस | 000278 |
ईमेडिसिन | med/991 ped/topic 977.htm ped/ 977 |
एम.ईएसएच | D006506 |