हूपू
From Wikipedia, the free encyclopedia
हूपू (Hoopoe) एक पक्षी है जो अफ़्रीका, एशिया और युरोप में बहुत स्थानों पर पाया जाता है। यह अपने रंगों, चोंच और सिर पर पंखों के मुकुट से आसानी से पहचाना जाता है। यह उपुपिडाए (Upupidae) जीववैज्ञानिक कुल की एकमात्र अस्तित्ववान जाति है। सेंट हेलेना हूपू एक भिन्न जाति हुआ करती थी लेकिन वह अब विलुप्त हो गई है। भारत में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में इसको ठुक बढ़ई कहा जाता है माडागास्कर में एक माडागास्कर हूपू नामक उपजाति मिलती है जिसे कुछ जीववैज्ञानिक कभी-कभी अलग जाति बताते हैं।[2][3]
सामान्य तथ्य हूपूHoopoe, संरक्षण स्थिति ...
हूपू Hoopoe | |
---|---|
माणगाव, महाराष्ट्र में हूपू | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | पक्षी (Aves) |
गण: | ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस (Bucerotiformes) |
कुल: | उपुपिडाए (Upupidae) लीच, १८२० |
वंश: | उपुपा (Upupa) लीनियस, १७५८ |
द्विपद नाम | |
उपुपा एपोप्स Upupa epops लीनियस, १७५८ | |
अनुमानित विस्तार प्रजनन के लिए वर्षभर निवास शीतकाल निवास |
बंद करें