हिमालय उपोष्ण पृथुपर्णी वन
From Wikipedia, the free encyclopedia
हिमालय उपोष्ण पृथुपर्णी वन (Himalayan subtropical broadleaf forests) भारतीय उपमहाद्वीप का एक पारिक्षेत्र है जो मध्य नेपाल की पहाड़ियों से दार्जिलिंग और उस से आगे भूटान तथा भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में विस्तारित है। यह 500 से 1,000 मीटर (1,600 से 3,300 फुट) की ऊँचाई पर पूर्व-पश्चिम दिशा में शिवालिक पहाड़ियों के साथ चलती हुई उष्ण और उपोष्ण आर्द्र पृथुपर्णी वन की एक पट्टी है। इसमें कई प्रकार के वन पाए जाते हैं।[2]
सामान्य तथ्य हिमालय उपोष्ण पृथुपर्णी वन Himalayan subtropical broadleaf forests, पारिस्थितिकी ...
हिमालय उपोष्ण पृथुपर्णी वन Himalayan subtropical broadleaf forests | |
---|---|
पारिस्थितिकी | |
जैवभूक्षेत्र | इंडोमलायन |
बायोम | उष्ण और उपोष्ण आर्द्र पृथुपर्णी वन |
सीमाएँ | |
पक्षी जातियाँ | 343[1] |
स्तनधारी जातियाँ | 148[1] |
भूगोल | |
क्षेत्रफल | 38,200 कि॰मी2 (14,700 वर्ग मील) |
देश | भूटान, भारत और नेपाल |
संरक्षण | |
पर्यावास हानि | 81.553%[1] |
संरक्षित | 6.77%[1] |
बंद करें