हाथमती नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
हाथमती नदी (Hathamati River) भारत के गुजरात राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह साबरमती नदी की एक बाएँ तट से जुड़ने वाली उपनदी है। हाथमती अरावली पर्वतमाला में उत्पन्न होती है। गुहाई नदी इसकी एक उपनदी है। यह पहले भिलोड़ा और फिर हिम्मतनगर से गुज़रती है, जिसके समीप इसपर हाथमती बाँध बना हुआ है। अंत में महेसाणा ज़िले में जाकर यह साबरमती नदी में विलय हो जाती है।[1][2]
सामान्य तथ्य हाथमती नदी Hathmati Riverહાથમતી નદી, स्थान ...
हाथमती नदी Hathmati River હાથમતી નદી | |
---|---|
हाथमती नदी | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | गुजरात |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | अरावली पर्वतमाला |
नदीमुख | साबरमती नदी |
• स्थान |
महेसाणा ज़िला, गुजरात |
• निर्देशांक |
23°30′49″N 72°49′29″E |
प्रवाह | |
• स्थान | साबरमती नदी |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें