हसनल बोल्कियाह
ब्रुनेई के सुल्तान / From Wikipedia, the free encyclopedia
हसनल बोल्कियाह (पूरा नाम:हाजी हसनल बोल्कियाह मुइज़्ज़दिन वाद्दौल्लाह; जन्म:१५ जुलाई १९४६) ब्रुनेई के २९वें तथा वर्तमान सुल्तान तथा यांग-दी पेरतुआन हैं। वह ब्रुनेई के प्रथम तथा पदस्थ प्रधानमंत्री भी हैं। उमर अली सैफ़ुद्दीन तृतीय तथा राजा इस्तेरी (रानी) पेंगिरन अनक दमित के सबसे बड़े पुत्र होने के नाते अपने पिता के सिंघासन त्याग करने के बाद उन्होंने ५ अक्टूबर १९६७ को ब्रुनेई के सुल्तान का सिंघासन संभाला। वे २००१ व २०१३ में दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) के सम्मेलन के मेजबान होने के नाते इसके अध्यक्ष भी रहे।
हिज़ मेजेस्टी सुल्तान हाजी हसनल बोल्कियाह मुइज़्ज़दिन वाद्दौल्लाह حج حسن البلقیة معز الدین والدولة (जावी) सुल्तान तथा यांग-दी पेरतुआन | |
---|---|
ब्रुनेई दारुस्सलाम के उन्तीसवें सुल्तान तथा यांग-दी पेरतुआन | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 5 अक्टूबर 1967 | |
सहायक | अल-मुह्तादी बिल्लाह |
पूर्वा धिकारी | उमर अली सैफ़ुद्दीन तृतीय |
ब्रुनेई दारुस्सलाम के प्रधानमंत्री | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 1 जनवरी 1984 | |
राजा | स्वयं |
सहायक | अल-मुह्तादी बिल्लाह |
पूर्वा धिकारी | कार्यालय स्थापित, पूर्व नाम मुख्यमंत्री |
ब्रुनेई के रक्षा मंत्री तथा शाही ब्रुनेई सेना के कमांडर इन चीफ़ | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 7 सितम्बर 1986 | |
राजा | स्वयं |
पूर्वा धिकारी | उमर अली सैफ़ुद्दीन तृतीय |
वित्त मंत्रालय | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 1 जनवरी 1984 | |
राजा | स्वयं |
पूर्वा धिकारी | कार्यालय स्थापित |
विदेश तथा वाणिज्य मंत्रालय | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 22 अक्टूबर 2015 | |
राजा | स्वयं |
पूर्वा धिकारी | मोहम्मद बोल्कियाह |
ब्रुनेई दारुस्सलाम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 1984 | |
राजा | स्वयं |
पूर्वा धिकारी | कार्यालय स्थापित |
सुल्तान शरीफ़ अली इस्लामिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 2007 | |
राजा | स्वयं |
पूर्वा धिकारी | कार्यालय स्थापित |
तकनीकी विश्वविद्यालय ब्रुनेई के कुलाधिपति | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 2008 | |
राजा | स्वयं |
पूर्वा धिकारी | कार्यालय स्थापित |
जन्म | 15 जुलाई 1946 (1946-07-15) (आयु 77) इस्ताना दारुस्सलाम, बंदर सेरी बेगवान, ब्रुनेई |
जन्म का नाम | हसनल बोल्कियाह मुइज़्ज़दिन वाद्दौल्लाह |
जीवन संगी | राजा इस्तेरी पेंगिरान अनक हजाह सालेहा (वि॰ 1965–वर्तमान) हजाह मरियम (वि॰ 1982–2003) अज्रिनाज़ मज़हर (वि॰ 2005–2010) |
बच्चे | राजकुमारी राशिदा बोल्कियाह राजकुमारी मुता-वकिल्लाह बोल्कियाह राजकुमार अल-मुह्तादी बिल्लाह राजकुमारी मजीदा बोल्कियाह राजकुमारी हाफीज़ा बोल्कियाह राजकुमार अब्दुल मलिक राजकुमार अब्दुल अज़ीम राजकुमारी आज़मा नि'मातुल बोल्कियाह राजकुमारी फद्ज़िला लुबाबुल बोल्कियाह राजकुमार अब्दुल मतीन राजकुमार अब्दुल वकील राजकुमारी अमीरा वार्दातुल बोल्कियाह |
शैक्षिक सम्बद्धता | रॉयल मिलिट्री एकेडमी सैंडहर्स्ट, यूनाइटेड किंगडम |
धर्म | सुन्नी इस्लाम |
हस्ताक्षर | |
फोर्ब्स पत्रिका ने US$20 बिलियन की सम्पत्ति के अनुमान के साथ सुल्तान को विश्व के सबसे अधिक दौलतमंद लोगों की सूची में भी जगह दी है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद सुल्तान हसनल बोल्कियाह का सबसे लम्बा राजवंशीय शासनकाल है।[1] ५ अक्टूबर २०१७ को सुल्तान ने अपने शासनकाल के ५० वर्ष पूरा होने पर स्वर्ण जयंती मनायी थी।[2]