स्कॉटलैंड की सरकार
From Wikipedia, the free encyclopedia
स्कॉटिश सरकार(गैलिक: Riaghaltas na h-Alba; स्कॉट्स: Scots Government) स्कॉटलैंड की अवक्रमित सरकार है।[2] सरकार का नेतृत्व स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री द्वारा किया जाता है, जो कैबिनेट सचिवों का चयन करता है, जो मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं, और मंत्री स्कॉटिश संसद की मंजूरी से नियुक्त होते हैं।[3][4] सरकार के सभी मंत्री स्कॉटलैंड की संसद में बैठते हैं, और इसके प्रति जवाबदेह होते हैं। सरकार प्राथमिक विधान पारित करने के लिए संसद पर निर्भर है।
स्कॉटलैंड की सरकार Scottish Government | |
---|---|
संक्षिप्त विवरण | |
स्थापना | 1 जुलाई 1999 (1999-07-01) |
देश | स्कॉटलैंड |
मुख्य नेता | प्रथम मंत्री |
द्वारा नियुक्त | ब्रिटिश संप्रभु द्वारा नियुक्त; स्कॉटिश संसद द्वारा अनुमोदित |
मुख्य अंग | कैबिनेट |
उत्तरदायी | स्कॉटिश संसद |
वार्षिक बजट | £40.3 billion (2018/19)[1] |
मुख्यालय |
|
वेबसाइट | www |
सरकार की स्थापना 1999 में स्कॉटलैंड अधिनियम 1998 के तहत स्कॉटिश कार्यकारिणी (स्कॉटिश एग्जीक्यूटिव)) के रूप में किया गया था, जिसने स्कॉटलैंड के अवक्रमण पर 1997 के जनमत संग्रह के परिणाम के अनुसार स्कॉटलैंड का एक अवक्रमित प्रशासन तैयार किया था।[5] 21 वीं शताब्दी के पहले दशक के दौरान "कार्यकारी" के स्थान पर "सरकार" नाम के बढ़ते उपयोग के बाद, स्कॉटलैंड सरकार द्वारा स्कॉटलैंड अधिनियम 2012 में इसका नाम औपचारिक रूप से बदल दिया गया।