स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक
From Wikipedia, the free encyclopedia
स्काॅटलैन्ड का राष्ट्रीय स्मारक(अंग्रेज़ी: National Monument of Scotland; नैश्नल माॅन्युमेन्ट ऑफ़ स्काॅटलैन्ड) स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग में कैल्टन पहाड़ी पर नेल्सन स्मारक के निकट स्थित एक अधनिर्मित संरचना है जिसे नेपोलियाई युद्धों में मारे गए स्काॅटियाई सिपाहियों की यादगार के तौर पर बनाया गया था।
स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक | |
---|---|
National Monument of Scotland नैशनल माॅन्युमेन्ट ऑफ़ स्काॅटलैण्ड | |
सामान्य विवरण | |
अवस्था | अधूरा |
प्रकार | जनसाधारण स्मारक(राष्ट्रीय स्मारक) |
स्थान | कैल्टन पहाड़ी, एडिनबर्ग |
निर्माणकार्य शुरू | १८२६ |
निर्माण सम्पन्न | १८२९ |
योजना एवं निर्माण | |
वास्तुकार | चार्ल्स राॅबर्ट कौकरेल और विलियभ हेनरी प्लेफ़ेयर |
मुख्य ठेकेदार | मेस्सर्स व़िल्लियम व़ाॅलस ऐंड सन्स |
कैल्टन पहाड़ी के उपर स्थित इस स्मारक की संरचना को १८२३-२६ के बीच चार्ल्स राॅबर्ट कौकरेल और विलियभ हेनरी प्लेफ़ेयर द्वारा तईयार किया गया था। इसे योजनानुसार एथेन्स के पार्थेनन की तर्ज़ पर बनाया जाना था। इसी सिल्सिले में १८२६ में शुरू हुए निर्माणकार्य को १८२९ में निधी के आभाव के कारण बंद करना पड़ा। इसकी इसी दुर्भाग्यपूर्ण इतिहास के कारण इसे प्रायः स्काॅटलैंड और एडिनबर्ग के अपयश या कलंक एवं स्काॅटलैंड की गौरव और गरीबी(प्राइड ऐंड पोवर्टी ऑफ़ स्काॅटलैंड) एवं ऐसे ही अन्य कई दुष-उपनामों से संबोधित किया जाता है।