सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया
From Wikipedia, the free encyclopedia
सैक्रामेण्टो, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य की राजधानी है। यह नगर कैलिफ़ोर्निया की सरकार और विधानमण्डल का गृह-नगर है। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या ४,५०,००० (२००७) से अधिक है। इसके अतिरिक्त इसके आसपास के क्षेत्रों में (उपनगरों में) १७ लाख के लगभग लोग और रहते हैं। २००४ में टाइम पत्रिका ने इस नगर को संराअमेरिका के सबसे विविध नगर का दर्जा दिया था।[7]
सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया | ||
---|---|---|
राज्य राजधानी | ||
सैक्रामेण्टॉ नगर Clockwise from Top Left: California State Capitol, Sacramento RT Light Rail train through Midtown, Raley Field—View from West Sacramento, Downtown Sacramento skyline, Sacramento Memorial Auditorium, Sacramento Tower Bridge | ||
| ||
उपनाम: रिवर सिटी, सैक्टाउन, सैक, सक्टो, विश्व का कमीलया नगर, अमेरिका के सबसे विविध नगर[1] | ||
ध्येय: लातिन: Urbs Indomita (अदम्य नगर) | ||
देश | संयुक्त राज्य अमेरिका | |
राज्य | कैलिफोर्निया | |
काउंटी | सैक्रामेण्टो | |
विलय | फ़रवरी २७, १८५०[2] | |
शासन | ||
• प्रणाली | मेयर | |
• सभा | सैक्रामेण्टो नगर परिषद् | |
• नगर परिषद् | परिषद सदस्य
एंजेलिक ऐशबी
एलन वॉरेन स्टीव कोहन स्टीव हैनसेन जय सचेनिरेर केविन मैकार्टी डेरेल फोंग बोनी पन्नेल | |
• मेयर | केविन जॉनसन[3] | |
क्षेत्र[4] | 100.105 वर्गमील (259.273 किमी2) | |
• थल | 97.915 वर्गमील (253.600 किमी2) | |
• जल | 2.190 वर्गमील (5.673 किमी2) 2.19% | |
ऊँचाई[5] | 30 फीट (9 मी) | |
जनसंख्या (२०१० की जनगणना)[4] | ||
• नगर | 466,488 | |
• अनुमान (2011) | 477,891 [6] | |
• घनत्व | 4,822.3 वर्गमील (1,861.9 किमी2) | |
• महानगर | 1.44 मिलियन | |
• महानगर | 2.6 मिलियन | |
• वासीनाम | सक्रामेंटन | |
समय मण्डल | पीएसटी (यूटीसी−८) | |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | पीडीटी (यूटीसी−७) | |
ज़िप कोड | 942xx, 958xx | |
क्षेत्र कोड | ९१६ | |
एफआईपीएस कोड | 06-64000 | |
जीएनआईएस आईडी | 1659564, 2411751 | |
वेबसाइट | cityofsacramento |
सैक्रामेण्टो शब्द स्पेनी और पुर्तगाली भाषाओं से आया है जिसका अर्थ होता है पवित्र विधियाँ। सैक्रामेण्ट एक प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान है जिससे लोगों को ईश्वरीय प्रेम प्राप्त होता है।
सैक्रामेण्टो की स्थापना १८४८ में जॉन सुट्टर द्वारा की गई थी। यह स्थान कैलिफ़ोर्निया की स्वर्ण होड़ (द गोल्ड रश) के दौरान बहुत महत्वपूर्ण था। स्वर्ण होड़ वह समय था जब कैलिफ़ोर्निया में सोने की खोज हुई। बहुत से लोग सोना पाने की लालसा में कैलिफ़ोर्निया आए। उस समय में, सैक्रामेण्टो वह स्थान था जहाँ पर रेलमार्ग का अन्त होता था। इसी स्थान पर पॉनी एक्सपेस का अन्तिम स्टेशन था।
सैक्रामेण्टो उस स्थान पर हैं जहाँ पर अमेरिका नदी, सैक्रामेण्टो नदी से मिलती थी। सैक्रामेण्टो की स्थापना के समय में यह बात बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे जहाज़ माल को प्रशांत महासागर से इस स्थान तक ला सकते थे। सैक्रामेन्टो एक प्रकार का रेलमार्गों का कस्बा था। इस कारण सैक्रामेन्टो एक पोतगाह कस्बा बना और इस कारण सैक्रामेण्टो व्यापार करने का एक बहुत महत्वपूर्ण केन्द्र बना। केविन जॉनसन, सैक्रामेण्टो के महापौर हैं।