सेक्स उद्योग
सेकसी विडियो / From Wikipedia, the free encyclopedia
सेक्स उद्योग वह कारोबार है जो या तो सीधे या परोक्ष रूप से सेक्स संबंधी उत्पादों और सेवाओं या वयस्क मनोरंजन को मुहैया कराता है। सेक्स उद्योग में शामिल होते हैं वयस्क सेक्स संबंधित उत्पाद व सेवाएं जैसा कि हर रूप की वेश्यावृत्ति, अपने सभी रूपों में पोर्नोग्राफी, सेक्स दुकानें, पुरुषों की पत्रिकाएं, टीवी के लिए सेक्स फिल्में और चैनल, आदि।[1][2] सेक्स उद्योग दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के कानूनी प्रतिबंधों और विनियमों के अधीन है। उदाहरण के लिए, उद्योग में नाबालिगों की भागीदारी लगभग सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत नहीं है, इसी प्रकार से वेश्यावृत्ति के प्रयोजन के लिए लोगों की तस्करी अवैध है। एक क्षेत्राधिकार से दूसरे तक उद्योग पे जो नियम लागू होते है उनमें काफी भिन्नता है।