सू नहर
संयुक्त राज्य अमरीका की एक ऐतिहासिक जगह। / From Wikipedia, the free encyclopedia
ये सुपीरियर झील को हूरों झील से जोड़ती है ये सेंट मायर्स नदी पर स्थित है इसकी बाधा हटाने को ही इस नहर का निर्माण किया गया है। यह वास्तव में दो नहरें हैं जिनमें से एक संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकार में है और दूसरी कनाडा के। ये दोनो नहरें 6 मीटर गहरी और 1.5 किलोमीटर लम्बी हैं। इन दोनों नहरों में एक-एक द्वार है। ये नहरें केवल 8 महीनें खुली रहती हैं तो भी इनसे 10,000 से भी अधिक जलयान गुजरते हैं।[1] संयुक्त राज्य के आन्तरिक व्यापार में इस नहर का अधिक उपयोग किया जाता है। झील-मार्ग से गुजरने वाले व्यापार के माल में मुख्यतः लौह अयस्क, खाद्दान्न, चुना-पत्थर, सीमेंट, लकड़ी और लुगदी, अखबारी कागज, कोयला और पेट्रोलियम होता है।