सुएज़ की खाड़ी
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुएज़ की खाड़ी (अरबी: خليج السويس, ख़लीज अल-सुवेईस; अंग्रेज़ी: Gulf of Suez) लाल सागर के उत्तरी भाग में सीनाई प्रायद्वीप के पश्चिम में और मिस्र की मुख्यभूमि के पूर्व में स्थित एक खाड़ी है। इस खाड़ी के बीच की काल्पनिक रेखा एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों की विभाजन रेखा मानी जाती है।[1] खाड़ी के उत्तरी अंत पर मिस्र का सुएज़ शहर और सुएज़ नहर में प्रवेश करने का रास्ता है।
सामान्य तथ्य सुएज़ की खाड़ी, स्थान ...
सुएज़ की खाड़ी | |
---|---|
स्थान | मिस्र |
निर्देशांक | 28°45′N 33°00′E |
अधिकतम लम्बाई | 314 कि॰मी॰ (195 मील) |
अधिकतम चौड़ाई | 32 कि॰मी॰ (20 मील) |
औसत गहराई | 40 मी॰ (130 फीट) |
अधिकतम गहराई | 70 मी॰ (230 फीट) |
बंद करें