सिकंदर
From Wikipedia, the free encyclopedia
सिकंदर या अलेक्जेंडर द ग्रेट (अंग्रेज़ी: Alexander) (यूनानी: Αλέξανδρος)[lower-alpha 2] (356 ईपू से 323 ईपू) मकदूनियाँ, (मेसेडोनिया) का ग्रीक प्रशासक था। वह एलेक्ज़ेंडर तृतीय तथा एलेक्ज़ेंडर मेसेडोनियन नाम से भी जाना जाता है। इतिहास में वह कुशल और यशस्वी सेनापतियों में से एक माना गया है। अपनी मृत्यु तक वह उन सभी भूमि मे से लगभग आधी भूमि जीत चुका था, जिसकी जानकारी प्राचीन ग्रीक लोगों को थी (सत्य ये है की वह पृथ्वी के मात्र 15 प्रतिशत भाग को ही जीत पाया था)[उद्धरण चाहिए] [4] उसने अपने कार्यकाल में इरान, सीरिया, मिस्र, मसोपोटेमिया, फिनीशिया, जुदेआ, गाझा, बॅक्ट्रिया और भारत के कंधार प्राचीन भारतीय हिस्सा पर विजय के लिए आया लेकिन यहां उसको हिन्दू राजा पोरस [पुरू] से हार का सामना करना पड़ा के उल्लेखनीय है कि उपरोक्त क्षेत्र (गंधार और पौरव राष्ट्र नहीं) उस समय फ़ारसी साम्राज्य के अंग थे और फ़ारसी साम्राज्य सिकन्दर के अपने साम्राज्य से कोई 40 गुना बड़ा था। फारसी में उसे एस्कंदर-ए-मक्दुनी (मॅसेडोनिया का अलेक्ज़ेंडर, एस्कन्दर का अपभ्रंश सिकन्दर है) औऱ हिंदी में अलक्षेन्द्र कहा गया है।
अलेक्जेंडर द ग्रेट | |
---|---|
बैसिलेयस ऑफ मैसेडोन, हेगेमॉन ऑफ द हैलेनिक लीग, मिस्र का फैरो, फारस का शहंशाह | |
शासनावधि | 336–347 ई पू |
पूर्ववर्ती | फिलिप द्वितीय, मैसेडोन |
उत्तरवर्ती | सिकंदर चतुर्थ, मैसेडोन |
जन्म | २० जुलाई, ३५६ ईसा पूर्व[lower-alpha 1] पेला, मैसेडोन, यूनान |
निधन | १० या ११ जून ३२३ ईसा पूर्व बेबीलोन |
जीवनसंगी | रुखसाना, बैक्ट्रिया, स्ट्रैटेयरा द्वितीय |
संतान | सिकंदर चतुर्थ, मैसेडोन |
पिता | फिलिप द्वितीय, मैसेडोन |
माता | ओलंपियस |