साहित्य अकादमी पुरस्कार हिन्दी
विकिमीडिया सूची लेख / From Wikipedia, the free encyclopedia
साहित्य अकादमी पुरस्कार, सन् 1955 से प्रत्येक वर्ष भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों को दिया जाता है, जिसमें एक ताम्रपत्र के साथ नकद राशि दी जाती है। नकद राशि इस समय एक लाख रुपये हैं। साहित्य अकादमी द्वारा अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार एवं युवा लेखन पुरस्कार भी प्रतिवर्ष विभिन्न भारतीय भाषाओं में दिए जाते हैं, इन तीनों पुरस्कारों के अंतर्गत सम्मान राशि पचास हजार नियत है। वर्ष 2023 के लिए संजीव को मुझे पहचानो (उपन्यास) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सामान्य तथ्य साहित्य अकादमी पुरस्कार (हिन्दी भाषा), देश ...
साहित्य अकादमी पुरस्कार (हिन्दी भाषा) | |
---|---|
देश | भारत |
प्रथम सम्मानित | 1955 |
अंतिम सम्मानित | 2023 |
बंद करें