साइपैन
उत्तरी मारियाना द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप / From Wikipedia, the free encyclopedia
साइपैन (Saipan) उत्तरी मारियाना द्वीपों का सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं।[1]
सामान्य तथ्य भूगोल, अवस्थिति ...
भूगोल | |
---|---|
अवस्थिति | प्रशान्त महासागर |
निर्देशांक | 15°11′N 145°45′E |
द्वीपसमूह | मारियाना द्वीपसमूह |
क्षेत्रफल | 115.4 km2 (44.56 sq mi) |
चौड़ाई | [convert: needs a number] |
अधिकतम ऊँचाई | 475 m (1558 ft) |
प्रशासन | |
जनसांख्यिकी | |
जनसंख्या | 48,220 |
जन घनत्व | 540.71 /km2 (1,400.43 /sq mi) |
बंद करें
साइपैन, गुआम के बाद, पूरे मरियना द्वीपसमूह का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह तीनियन से साइपैन जलसन्धि के पार 9.3 किमी की समुद्री दूरी पर है। साइपैन का प्रशासन द्वीप पर स्थित कैपिटल हिल नामक गाँव से चलता है, जो पूरे उत्तरी मारियाना द्वीपों का प्रशासनिक केन्द्र भी है। क्योंकि पूरा साइपैन केवल एक नगरपालिका में गठित है इसलिए आम बोलचाल में कभी-कभी पूरे साइपैन को ही उत्तरी मारियाना द्वीपों की राजधानी कह दिया जाता है।[2]